फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा पर लगा नागा चैतन्य के अफेयर की खबरें फैलाने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 21 Jun 2022 04:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Jun 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Reaction on Ex Husband Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Affair
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य, शोभिता - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ स्टार नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में तलाक हो चुका है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, अब कुछ दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इन खबरों को नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा उनकी छवि खराब करने के लिए फैला रही हैं। अब इस पर अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Samantha Ruth Prabhu Reaction on Ex Husband Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Affair
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों को हवा लगी थी। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया कि नागा चैतन्य को बदनाम करने के लिए सामंथा इस खबर को फैला रही हैं। जिस वजह से नागा चैतन्य और उनकी टीम काफी नाराज हैं। अब इस पर सामंथा का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'लड़की पर अफवाह- सच ही होगा!! लड़के पर अफवाह- लड़की ने प्लांट किया होगा!! ग्रो अप...हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं...आप भी आगे बढ़ें.. अपने परिवार और काम पर ध्यान दें...।'

Samantha Ruth Prabhu Reaction on Ex Husband Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Affair
सामंथा, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने इस बात की जानकारी दी थी कि अब वे दोनों अलग हो गए हैं। दोनों ने बयान जारी कर कहा था कि काफी विचार विमर्श के बाद हमने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है और पति-पत्नी के रूप में अलग हो रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। ऐसे में दोनों के अलग होने पर सभी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Reaction on Ex Husband Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala Affair
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 'शाकुंतलम' में भी नजर आएंगी। वहीं, नागा चैतन्य की फिल्म 'थैंक यू' 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। साथ ही वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed