{"_id":"62b1a11fa8e4216e455fbf14","slug":"world-music-day-2022-ayushmann-khurrana-will-release-his-new-music-singles-soon-after-film-anek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Music Day 2022: छुट्टी पाते ही आयुष्मान ने फिर निकाला गिटार, जल्द रिलीज करेंगे अपने नए म्यूजिकल सिंगल्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
World Music Day 2022: छुट्टी पाते ही आयुष्मान ने फिर निकाला गिटार, जल्द रिलीज करेंगे अपने नए म्यूजिकल सिंगल्स
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
अपनी पिछली फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज के बाद छुट्टियां मना रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ‘अमर उजाला’ को तब दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इन छुट्टियों का उपयोग वह अपने नए म्यूजिकल सिंगल्स (एकल गाने) बनाने में करेंगे और ऐसा उन्होंने करना शुरू भी कर दिया है।
Trending Videos
2 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'पानी दा रंग', 'नज्म नज्म', 'साडी गली आजा' जैसे उनके गाए अब तक उनके प्रशंसकों की जुबान पर हैं और उनके ‘आयुष्मान भव’ नामक बैंड के अगले गानों को लेकर इंतजार भी खूब हो रहा है। आयुष्मान ने खुलासा किया है कि जल्दी ही वह कुछ बहुत ही खूबसूरत गाने पेश करने वाले हैं और इनके लिए उनकी तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान कहते हैं, “जब से मैंने म्यूजिक तैयार करना शुरू किया है, मेरी इच्छा लोगों के लिए एक अलग तरह का म्यूजिक देने की रही है। हर बार मैंने जब भी गाया है मैंने उसी दिशा में बढ़ने की कोशिश की है। मैं चाहता हूं कि म्यूजिक में मेरी पहचान ऐसी हो जो सहज लगने के साथ साथ नए दौर की, थोड़ा लीक से इतर लेकिन मस्त, मधुर और जवां दिलों की धड़कन बन जाने वाली हो। मुझे खुशी हो रही है ये बताते हुए कि मैं कुछ बहुत ही खूबसूरत गानों पर काम शुरू कर चुका हूं और जल्द ही ये मेरे चाहने वालों के सामने होंगे।"
4 of 4
एन एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीत की संगत को उनके निजी जीवन पर कैसा असर रहा है? इस सवाल पर आयुष्मान कहते हैं, "संगीत मेरा सबसे अच्छा वाला साथी रहा है। मैंने हमेशा ये महसूस किया है कि खुद को जब मैं संगीत के माध्यम से व्यक्त करता हूं, मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है। इन नए गानों के साथ मैं लोगों से संवाद करने और अपने दिल और आत्मा की आवाज को सामने रखने की कोशिश फिर से करने वाला हूं। माइक्रोफोन स्कूल के दिनों से ही मेरा साथी रहा है। इसने मुझे जिंदगी के हर दौर में देखा है।" आयुष्मान की दो फिल्में इन दिनों निर्मण के विभिन्न चरणों में हैं, इनमें निर्देशक अनुभूति कश्यप की ‘डॉक्टर जी’ और निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर की फिल्म ‘एक्शन हीरो’ शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।