सब्सक्राइब करें

Rameshwar Nath Kao: भारतीय जासूसों और रॉ को बेहद करीब से दिखाएगी यह सीरीज, जानें कब होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jun 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
SonyLIV Hansal Mehta joined hands for the show on first Chief of RAW Rameshwar Nath Kao based on RK Yadav book Mission RAW
हंसल मेहता-रामेश्वर नाथ काव - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता और सोनी लिव ने एक बार फिर हाथ मिलाए हैं। इस बार दोनों रॉ की खुफिया जानकारियों और मिशन को दिलचस्प अंदाज में पर्दे पर पेश करेंगे। बता दें कि हंसल मेहता सोनी लिव के साथ मिलकर एक सीरीज बना रहे हैं, जो आर. के. यादव की किताब 'मिशन आर एंड डब्ल्यू' पर आधारित है। ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस इस सीरीज के स्क्रीन प्ले का जिम्मा करन व्यास ने लिया है।

Trending Videos
SonyLIV Hansal Mehta joined hands for the show on first Chief of RAW Rameshwar Nath Kao based on RK Yadav book Mission RAW
रामेश्वर नाथ काव - फोटो : सोशल मीडिया

रामेश्वर नाथ काव पर आधारित
इस शो में रॉ के पहले प्रमुख रामेश्वर नाथ काव के बारे में दिखाया जाएगा। इसमें देश के पड़ोसी देशों के साथ बढ़ती उथल-पुथल और इस बीच काव के एक्शन की दिलचस्प यात्रा देखने को मिलेगी। सीरीज में गुप्त खुफिया अभियानों को दिखाया जाएगा। इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश होगी कि काव की तमाम रणनीतियों और एक्शन ने हमारे क्षेत्रों की जियो-पॉलिटिक्स को कैसे मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SonyLIV Hansal Mehta joined hands for the show on first Chief of RAW Rameshwar Nath Kao based on RK Yadav book Mission RAW
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द शुरू होगा काम
इस शो को लेकर हंसल मेहता का कहना है, 'एक कहानीकार के रूप में मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि आम लोगों और उनके असाधारण कार्यों का पता लगाया जा सके। इन कहांनियों को पर्दे पर जीवंत करना मुझे अच्छा लगता है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने हमारे राजनीतिक और सैन्य इतिहास को मजबूत किया है।' हंसल मेहता ने आगे कहा कि रामेश्वर नाथ काव एक प्रतिभाशाली व्यक्ति रहे, लेकिन उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। करन व्यास और सोनीलिव के साथ उनकी कहानी को दुनिया के सामने पेश करते हुए मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। दोनों ही बहुत शानदार पार्टनर हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू होगा।

SonyLIV Hansal Mehta joined hands for the show on first Chief of RAW Rameshwar Nath Kao based on RK Yadav book Mission RAW
रामेश्वर नाथ काव - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थे रामेश्वर नाथ काव?
बता दें कि रामेश्वर नाथ काव भारत के महान जासूस रहे। उनका जन्म 10 मई, 1918 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की स्थापना की थी। उन्होंने और उनके अधिकारियों ने सिक्किम के भारत में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत के आजाद होने के समय काव ने खुफिया एजेंसी की दुनिया में कदम रखा था। 1947 में उनकी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नियुक्ति हुई थी और उनका प्रशिक्षण लीजेंडरी भोला नाथ मुल्लिक की निगरानी में हुआ था। उन्होंने कुछ बहुत से अहम मामलों पर काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed