एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब सामंथा रुथ ने अपने घर के अंदर की झलक प्रशंसकों के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घर के भीतर की नई तस्वीर साझा की है। इस फोटो में उनका लिविंग रूम दिख रहा है।
Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने फैंस को दिखाई घर के भीतर की झलक, तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने लिविंग रूम की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा है, "सुबह की रोशनी।" इस तस्वीर में उनके घर के भीतर के लाल और भूरे रंग के सोफे और तकिये दिखाई दे रहे हैं। सोफे के पीछे की दीवार भी ग्रे पैटर्न की है। दीवार पर रंगीन पेंटिंग अटकी हुई है। बगल में एक खिड़की है, जिस पर सुनहरे पर्दे दिख रहे हैं।
एक अन्य पोस्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने इरुवन करुणाकरण की पेंटिंग को साझा किया है। इरुवन ने सामंथा की इंस्टाग्राम स्टोरीज को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, एक असाधारण कलाकार के स्थान पर मेरी पेंटिंग को देखकर खुशी हुई। बहुत-बहुत धन्यवाद सामंथा रुथ प्रभु।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपने दो पालतु कुत्तों के साथ हैदराबाद में रहती हैं। इससे पहले यह अफवाह थी कि सामंथा रुथ प्रभु मुंबई में बसने पर विचार कर रही हैं। हालांकि उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया था। उनका कहना था किहैदराबाद मेरा घर है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा था, हैदराबाद मुझे सब कुछ दे रहा है और मैं यहां बहुत खुशी हूं।
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में नागा से अपने तलाक पर खुलकर बातचीत भी की थी। उनका कहना था कि अगर आपका दिन खराब हो रहा है तो इस पर अपनी आवाज उठाएं। जब हम इससे लड़ते हैं तो आपका काम कभी खत्म ना होने वाली लड़ाई बन जाता है। लेकिन मैंने स्वीकार कर लिया है कि यह मेरा मुद्दा है और अभी मुझे अपना जीवन जीना है। मुझे पता है कि मैं अपने मुद्दों के साथ अभी भी अपना जीवन जीने जा रही हूं और इसका सामना मुझे अपने निजी जीवन में करना पड़ेगा।