अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी एक्ट्रेस खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सामंथा सीरीज 'सिटाडेल' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं, जिसके बाद एक बार फिर लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है। दरअसल, हुआ यह कि प्रीमियर से एक्ट्रेस की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें वह टैटू साफ नजर आया, जो सामंथा ने शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए अपने पति नागा चैतन्य के लिए बनवाया था।
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य की यादों को सहेजे हुए हैं सामंथा, तलाक के बाद भी नहीं हटवाया टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, दोनों का तलाक हो चुका है। मगर, सामंथा के शरीर पर बना नागा के नाम का टैटू अभी तक बरकरार है। एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरों में उनका टैटू साफ नजर आ रहा है।
सिटाडेल प्रीमियर की सामंथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके वायरल हो रही हैं। हर कोई सामंथा के लुक की तारीफ कर रहा है। एक्ट्रेस के शानदार लुक के साथ-साथ फैंस की नजरें उनके टैटू पर ठहर गई हैं। यह टैटू सामंथा की रिब्स पर बना हुआ है, जिसमें Chay लिखा है। दरअसल, यह नागा का निक नेम है।
Vivek Agnihotri: बुक साइनिंग इवेंट में सुरक्षा को लेकर विवेक का बाबुल सुप्रियो पर तंज, नेता ने भी किया पलटवार
बता दें कि नागा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए सामंथा ने तीन टैटू बनवाए थे। एक रिब्स पर, दूसरा टैटू उन्होंने बैक पर गुदवाया है, जिसमें YMC लिखा है यानि Ye Maaya Chesave। ये दोनों की पहली फिल्म का नाम है। इस फिल्म में नागा चैतन्य ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। सामंथा ने तीसरा टैटू कलाई पर गुदवाया है। इसमें एरो का निशान बना हुआ है। बिल्कुल ऐसा ही टैटू नागा चैतन्य ने भी अपनी कलाई पर गुदवा रखा है।
Garmi Review: तिग्मांशु धूलिया की इलाहाबाद वापसी का क्या रहा हासिल, पढ़िए वेब सीरीज ‘गर्मी’ का रिव्यू
बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा ने 2017 में शादी रचाई थी। करीब चार साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई है। इसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा सामंथा 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने किया 'पोश्टर बॉईज' के सीक्वल का एलान, कहा- अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था