फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद समीर शर्मा ने लिखा था पोस्ट, डिप्रेशन और सुसाइड को लेकर की थी बात

Thu, 06 Aug 2020 10:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sameer Sharma Wrote A Post on Depression and Suicide After Sushant Singh Rajput Demise
समीर शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशळ मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच अब टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली है। समीर ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन अब समीर शर्मा के कई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद समीर ने उनके लिए भी एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने डिप्रेशन को लेकर बात की थी।

Sameer Sharma Wrote A Post on Depression and Suicide After Sushant Singh Rajput Demise
अभिनेता समीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले को लेकर शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे। जिसके बाद उनके डॉक्टर्स ने भी अपने बयान में कहा था कि सुशांत बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इसे लेकर ही समीर ने एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने 'बायपोलर डिसऑर्डर क्या होता है' और 'ये कैसे आपकी मनोदशा पर काबू करता है' को लेकर बात की थी।

Sameer Sharma Wrote A Post on Depression and Suicide After Sushant Singh Rajput Demise
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

समीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट साझा किया था। समीर ने पोस्ट में लिखा था कि, 'मैं अब मेंटल हेल्थ के बारे में इस कारण बात कर रहा हूं क्योंकि, डॉक्टर ने कंफर्म कर दिया है कि सुशांत बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। आपको पता है कि बायपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन, स्किजोफ्रीनिया में आखिर होता है क्या है। किसी को भी इसके बारे में पता नहीं होगा जब तक आप खुद इस बीमारी को झेल नहीं लेते। डिप्रेशन ऐसी बीमारी है, जिसे आप समझ नहीं सकते। ये कैंसर या डायबिटिज की तरह नहीं, क्योंकि शरीर में इसके लक्षण नजर नहीं आते।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read this if you cared about Sushant Singh Rajput.

A post shared by Samir Sharma (@samir5d) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Sharma Wrote A Post on Depression and Suicide After Sushant Singh Rajput Demise
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आगे समीर ने लिखा, 'क्या तुम जानते भी हो कि अपनी जान खुद लेना आखिर क्या होता है? सोचना भी मत, अगर करने की कोशिश भी की तो तुम्हारी हालत खराब हो जाएगी। उस आदमी ने अपनी जान खुद ली है। आप जैसा सोच रहे हैं ये उतना आसान नहीं है। वह खूब लड़ा था, इतनी तकलीफ झेली थी। आखिर में उसके पास खुद की जान लेने का ही रास्ता बचा था।' समीर ने खुद इस पोस्ट के जरिए आत्महत्या के बारे में बात की थी। और कुछ दिन बीत जाने के बाद उन्होंने खुद ये कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Sameer Sharma Wrote A Post on Depression and Suicide After Sushant Singh Rajput Demise
समीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि समीर शर्मा समीर छोटे पर्दे के एक जानेमाने कलाकार थे। समीर कई टीवी शोज में नजर आ चुके थे और हर बार उन्होंने अपने किरदारों से सबका दिल जीता था। समीर शर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'ज्योति', 'गीत सबसे हुई पराई' और  'कहानी घर घर की' सहित कई सीरियल में काम कर चुके थे। इस पूरे मामले में एक वजह ये भी सामने आ रही है कि हो सकता है काम की तंगी के चलते अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया हो। लेकिन अभी तक कुछ भी इस मामले में पुख्ता रूप  से नहीं कहा जा रहा है।

पढ़ें: अभिनेता समीर शर्मा के आखिरी तीन इंस्टाग्राम पोस्ट, खामोशी और उदासी हो रही थी बयां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed