बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर कई फिल्मों में काम कर चुकीं समीरा रेड्डी इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हालांकि वे अब भी फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती हैं और अपने विचार साझा करती रहती हैं। बॉडी शेमिंग और फेमिनिज्म जैसे मुद्दों पर उन्हें कई बार बोलते सुना गया है। अब उन्होंने बचपन में अपने साथ हुईं कुछ घटनाओं के बारे में खुलासा किया है। अपने किशोरावस्था के वर्षों को याद करते हुए उन्होंने फोटो शेयर की है।
जब हकलाने के कारण समीरा रेड्डी को झेलनी पड़ीं थीं सख्त टिप्पणियां, थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को बताया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर कर बताया है कि उस समय कुछ टिप्पणियों ने उन्हें काफी आहत किया। वे बात करने में झिझक के कारण हकलाती थीं। वजन ज्यादा होने के कारण भी कुछ लोग उन्हें ताने मारते थे। इसलिए वे चाहती हैं कि उनके बच्चे ये सबकुछ सहन करने और समझने की शक्ति रखें और स्वीकार करें।
समीरा रेड्डी ने उन दिनों के अपने संघर्षों को याद करते हुए एक थकी हुई तस्वीर साझा की। इसमें समीरा को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार पर लंबा नोट लिखा। अभिनेत्री ने लिखा ‘चूंकि मैंने हकलाने और वजनदार होने को लेकर कारण अपने लिए कठिन टिप्पणियों का सामना किया, इसलिए मैं अपने बच्चों को दयालु होना सिखाऊंगी। इसी के साथ अधिक सहनशील होना और सभी विभिन्नताओं को स्वीकार करने की क्षमता रखना सिखाऊंगी। सभी लोग एक जैसे नहीं हो सकते। उन टिप्पणियों से परे जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था और काश मैं कह पाती कि वो युवा लड़की परफेक्ट से भी ज्यादा थी।’
समीरा ने कहा ‘क्या हम अपने बच्चों को उसी जगह भेज रहे हैं? मैं इसपर विश्वास करना पसंद करती हूं कि हमारी पीढ़ी अधिक बुद्धिमान और सतर्क है।’ अभिनेत्री के पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। इनमें ज्यादातर लोग उनके समर्थन में नजर आए।
बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2002 में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ संजय दत्त और सोहेल खान भी नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने कई और फिल्में भी कीं। इनमें डरना मना है, मुसाफिर और रेस जैसी फिल्में शामिल हैं। आखिरी फिल्म की बात करें तो वे 2013 में एक कन्नड़ फिल्म में दिखाई दी थीं। इसके बाद से उनका फिल्मी करियर ठंडा है।