फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj: करणी सेना के आगे हारे पृथ्वीराज के मेकर्स, अक्षय कुमार की फिल्म का बदला नाम

Fri, 27 May 2022 06:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 27 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Samrat Prithviraj: Akshay Kumar film undergoes name change after Karni Sena raised objection
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब इसका नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' रख दिया गया है। बता दें कि करणी सेना की एक जनहित याचिका के बाद यह कदम उठाया गया है। फिल्म के निर्माताओं, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दी है।

Samrat Prithviraj: Akshay Kumar film undergoes name change after Karni Sena raised objection
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था पूरा मामला?
करणी सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता राघवेंद्र मेहरोत्रा ने पृथ्वीराज के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका में करणी सेना ने फिल्म के नाम में बदलाव करने की मांग करते हुए कहा था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है। जिसके बाद कई बैठकें हुईं और आखिरकार 27 मई को, पृथ्वीराज निर्माताओं वाईआरएफ ने राजपूत समुदाय की भावना और मांग को ध्यान में रखते हुए, फिल्म का नाम पृथ्वीराज से सम्राट पृथ्वीराज में बदलने पर सहमति व्यक्त की। 

Samrat Prithviraj: Akshay Kumar film undergoes name change after Karni Sena raised objection
पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आया यशराज फिल्म्स का बयान
यशराज फिल्म्स ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र में लिखते हुए इस बात का उल्लेख किया कि पृथ्वीराज का नाम अब सम्राट पृथ्वीराज में बदल गया है। वायआरएफ ने लिखा, "प्रिय महोदय, हम, यश राज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड, 1970 के दशक में अपनी स्थापना के बाद से अग्रणी प्रोडक्शन हाउस और वितरण कंपनियों में से एक रहे हैं और भारत के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो में से एक के रूप में विकसित हो रहे हैं। हम सभी दर्शकों के आनंद के लिए लगातार कंटेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Prithviraj: Akshay Kumar film undergoes name change after Karni Sena raised objection
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

यश राज फिल्म ने कि करणी सेना की सराहना
वायआरएफ आगे लिखते हैं, "हम फिल्म के वर्तमान शीर्षक के संबंध में आपकी शिकायत और आपके प्रयास की ईमानदारी से सराहना करते हैं, और आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमने किसी भी व्यक्ति (व्यक्तियों) की भावनाओं को आहत करने या अनादर करने के लिए ऐसा नहीं किया था। वास्तव में, हम इस फिल्म के माध्यम से दिवंगत राजा और योद्धा, पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी, उपलब्धियों और हमारे देश के इतिहास में योगदान का जश्न मनाना चाहते हैं।"

विज्ञापन
Samrat Prithviraj: Akshay Kumar film undergoes name change after Karni Sena raised objection
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

करणी सेना को कहा धन्यवाद
यशराज फिल्म्स ने आगे लिखा, "उठाई गई शिकायत को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए, हम फिल्म का शीर्षक "सम्राट पृथ्वीराज" में बदल रहे हैं। हम आपसी समझौते की अत्यधिक सराहना करते हैं। हम करणी सेना और उसके सदस्यों को फिल्म से संबंधित हमारे अच्छे इरादों को समझने के लिए धन्यवाद देते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed