फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj: फिल्म की सफलता की कमाना करने सोमनाथ जाएंगे अक्षय-मानुषी, दिल्ली में झंडा फहराते आएंगे नजर

Sat, 28 May 2022 04:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Samrat Prithviraj: Akshay Kumar, Manushi Chhillar with chandraprakash Dwivedi to visit Somnath Temple ahead of film release
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के फैंस उनकी आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय कुमार, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रमोशन इस समय पूरे जोरों-शोरों से कर रहे हैं, वह इस फिल्म के साथ कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहते हैं। पिछले दिनों करणी सेना के विवाद उठाने पर फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो अब अक्षय, मानुषी और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के झंडे के साथ वाराणसी स्थित सोमनाथ मंदिर जाएंगे।

Samrat Prithviraj: Akshay Kumar, Manushi Chhillar with chandraprakash Dwivedi to visit Somnath Temple ahead of film release
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमनाथ मंदिर जाएंगे अक्षय-मानुषी  
'सम्राट पृथ्वीराज' की यह लीड जोड़ी नई दिल्ली के राय पिथौरा किले का दौरा करेगी। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर वहां पर भारत के वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता का सम्मान करने के लिए उनका झंडा लहराएंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए, डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, "सम्राट पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के आखिरी हिंदू सम्राट थे, जो भारत को लूटने वाले बेरहम लोगों से भारत माता की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए खड़े हुए थे। हमने उनकी इसी भावना को सलाम करने के लिए यह फिल्म बनाई है और अब हम सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ सोमनाथ मंदिर और वाराणसी की यात्रा करने जा रहे हैं। जिससे हम, हमारे देश के लिए स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करने वाले झंडे के साथ आशीर्वाद ले सकें।"

Samrat Prithviraj: Akshay Kumar, Manushi Chhillar with chandraprakash Dwivedi to visit Somnath Temple ahead of film release
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
झंडा फहराएंगे अक्षय कुमार
इसके अलावा, अक्षय और मानुषी नई दिल्ली में सम्राट पृथ्वीराज के राय पिथौरा किले का भी दौरा करेंगे और उनके सम्मान में वहां झंडा फहराएंगे। निर्देशक ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि 'ध्वज पर गंगा जल रखने के बाद, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता का सम्मान करने के लिए उस ध्वज को राय पिथौरा ले जाया जाएगा।' फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह पीरियड ड्रामा युवाओं को भी बहुत पसंद आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Prithviraj: Akshay Kumar, Manushi Chhillar with chandraprakash Dwivedi to visit Somnath Temple ahead of film release
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करणी सेना ने किया खूब विवाद
अक्षय कुमार की यह बहुप्रतिक्षित फिल्म पहले 'पृथ्वीराज' के नाम के साथ रिलीज की जाने वाली थी। लेकिन करणी सेना ने इस फिल्म के नाम का खूब विरोध किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो वह राजस्थान में फिल्म के रिलीज नहीं करने देंगे। करणी सेना के अनुसार इस फिल्म का शीर्षक राजपूत समुदाय को आहत कर रहा था। फिल्म के निर्देशक ने करणी सेना की मांग को पूरा करते हुए अपनी फिल्म का नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed