फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Singh: संदीप सिंह को शिवसेना से मिली सुरक्षा, 'टीपू सुल्तान' पर फिल्म बनाने की घोषणा पर मिली थी धमकी

Wed, 02 Aug 2023 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Singh get death threats for tipu sultan film amid this Shiv Sena Promises Protection Producer detail
संदीप सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 'मैरी कॉम', 'सरबजीत', 'पीएम नरेंद्र मोदी' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता संदीप सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। संदीप सिंह के चर्चा में आने की वजह उनके द्वारा 'टीपू सुल्तान' के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा है। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर निर्माता को टीपू सुल्तान पर फिल्म बनाने की घोषणा के बाद से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के बाद निर्माता ने फिल्म बंद कर दी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है क्योंकि खबरों के अनुसार अब शिवसेना ने संदीप सिंह को सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है।

Sandeep Singh get death threats for tipu sultan film amid this Shiv Sena Promises Protection Producer detail
संदीप सिंह - फोटो : social media

हाल ही में जान से मारने की धमकी मिलने के बाद निर्माता संदीप सिंह ने घोषणा की थी कि वह मैसूर के राजा टीपू सुल्तान पर बनने वाली फिल्म बंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी वजह बताते हुए लिखा था, 'हजरत टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनेगी। मैं अपने साथी भाइयों और बहनों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे परिवार, दोस्तों और मुझे धमकी देने या दुर्व्यवहार करने से बचें। अगर मैंने अनजाने में किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। ऐसा करने का मेरा इरादा कभी नहीं था, क्योंकि मैं सभी मान्यताओं का सम्मान करने में दृढ़ विश्वास रखता हूं। भारतीय होने के नाते, आइए हम हमेशा एकजुट रहें और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें।'

Sandeep Singh get death threats for tipu sultan film amid this Shiv Sena Promises Protection Producer detail
संदीप सिंह - फोटो : social media

ट्विटर पर जान से मारने की धमकियां मिलने के बयान के बाद अब शिवसेना नेता अंशुमान जोशी उन्हें सुरक्षा देने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, 'हम बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को धमकियों के बारे में बहुत कुछ सुन रहे हैं। पार्टी ने हमारी सरकार से उन लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जो सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रहे हैं और धार्मिक और अन्य विचारों के आधार पर नफरत फैला रहे हैं। हमारी सरकार बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है और वे अपनी फिल्म परियोजनाओं पर आगे बढ़ सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Singh get death threats for tipu sultan film amid this Shiv Sena Promises Protection Producer detail
संदीप सिंह - फोटो : social media

अंशुमान जोशी ने आगे कहा, 'शिवसेना ने यह साफ कर दिया है कि राज्य में धर्म, जाति और किसी भी अन्य विचार के आधार पर नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। हम ऐसी विभाजनकारी ताकतों की कड़ी निंदा करते हैं जो भारतीय इतिहास या सामाजिक-धार्मिक लोकाचार के बहाने हमारे फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को उनकी फिल्मों के लिए धमकी देते हैं। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विरासत में विश्वास करती है, जिन्होंने सामाजिक सद्भाव और समावेशिता को बढ़ावा दिया। इसलिए, हमारा सरकार उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी जो नफरत फैला रहे हैं।'

विज्ञापन
Sandeep Singh get death threats for tipu sultan film amid this Shiv Sena Promises Protection Producer detail
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संदीप सिंह ने टीपू सुल्तान पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा था, 'यह वह सिनेमा है जिस पर मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करता हूं। मेरी फिल्में सच्चाई के लिए खड़ी होती हैं। जैसा कि हमारे इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में दिखाया गया है, उसे एक बहादुर व्यक्ति मानने के लिए मेरा दिमाग खराब कर दिया गया था। लेकिन कोई भी उसके द्वेषपूर्ण पक्ष को नहीं जानता है। मैं भावी पीढ़ी के लिए उसके अंधेरे पक्ष को उजागर करना चाहता हूं।' संदीप सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपने अगले प्रोडक्शन 'मैं अटल हूं' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं और यह 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed