फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीपा धर ने साइन की 'मुंभाई', पुलिस और गैंगस्टर की दोस्ती में डालेंगी प्यार की खलल

Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sandeepa Dhar join MUMBhai Web Series
Sandeepa Dhar - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री संदीपा धर एकता कपूर की अगली वेब सीरीज 'मुंभाई' में नजर आएंगी। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो 90 के दशक से लेकर साल 2000 तक के सफर को तय करेगी। इस सीरीज में संदीपा मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी।

Sandeepa Dhar join MUMBhai Web Series
Sandeepa Dhar - फोटो : amar ujala, mumbai

सीरीज के बारे में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए संदीपा ने कहा, 'जी हां! मैं इस सीरीज को कर रही हूं। फिलहाल मैं इसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं दे सकती। लेकिन, बहुत ही जल्द मैं इसके बारे में बात करूंगी। यह एक बहुत ही खूबसूरत सी प्रेम कहानी है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह पक्का पसंद आएगी।'

Sandeepa Dhar join MUMBhai Web Series
Sandeepa Dhar - फोटो : amar ujala, mumbai

संदीपा अपने आप को किरदार में पूरी तरह से ढालने के लिए सभी तरह से बहुत मेहनत कर रही हैं। कहानी और उसके कलेवर के हिसाब से वह अपनी भाषा, बोली, बॉडी लैंग्वेज, नाचना और अभिनय पर बहुत ध्यान दे रही हैं। चूंकि, वह एक थिएटर कलाकार हैं इसलिए उनका अभिनय बहुत प्राकृतिक है। फिर भी वह अपनी तरफ से अपने किरदार में कोई चूक नहीं करना चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeepa Dhar join MUMBhai Web Series
Sandeepa Dhar - फोटो : amar ujala, mumbai

इस वेब सीरीज को जी5 और ऑल्ट बालाजी मिलकर बना रहे हैं। इसकी कहानी पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच के रिश्तों को उजागर करेगी। संदीपा धर के साथ अंगद बेदी और सिकंदर खेर भी इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अंगद का किरदार एक पुलिस अफसर का है जो काफी हद तक मुंबई के एनकांटर स्पेशलिस्ट दया नायक के जीवन से मेल खाता है।

विज्ञापन
Sandeepa Dhar join MUMBhai Web Series
Sandeepa Dhar - फोटो : amar ujala, mumbai

संदीपा धर ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 की फिल्म 'इसी लाइफ में' से की थी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था। इसी के साथ मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर का स्टार स्क्रीन अवार्ड और सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो का स्टारडस्ट अवार्ड के लिए भी नामित किया गया था।

जामिया हिंसा से जुड़े वीडियो को लाइक कर फंसे अक्षय कुमार, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed