फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त-अर्जुन कपूर की जोड़ी एक साथ इस फिल्म में आएगी नजर, शूट से पहले की ये फोटो आई सामने

Thu, 19 Apr 2018 12:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt and arjun kapoor Period Drama Panipat shooting start
panipat
अर्जुन कपूर और संजय दत्त की जोड़ी पहली बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में एक साथ नजर आने वाली है। आशुतोष गोवारिकर और निर्देशक नितिन देसाई की फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग से पहले वहां की गई पूजा की एक फोटो भी सामने आई है। बता दें, इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। 

 
Sanjay dutt and arjun kapoor Period Drama Panipat shooting start
panipat
आशुतोष की यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे एक्टर लीड रोल में नजर आने वाले हैं।यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
Sanjay dutt and arjun kapoor Period Drama Panipat shooting start
panipat
आशुतोष इससे पहले 'मोहनजोदड़ो' और 'लगान' जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म भी बना चुके हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म ''मोहनजोदड़ो'  जहां फ्लॉप साबित हुई थी वहीं आमिर खान के साथ बनाई गई फिल्म 'लगान' सुपरहिट थी। इसके बाद अब आशुतोष दर्शकों के लिए एक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay dutt and arjun kapoor Period Drama Panipat shooting start
panipat
यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे तो वहीं संजय दत्त का रोल भी बेहद अहम रहने वाला है। बता दें, पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. को अफगान आक्रमणकारी अहमदशाह अब्दाली और मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय के संरक्षक और सहायक मराठों के बीच लड़ा गया था।
 
विज्ञापन
Sanjay dutt and arjun kapoor Period Drama Panipat shooting start
panipat
पानीपत की लड़ाई को 18 वीं सदी में सबसे बड़ी लड़ाई में से एक माना जाता है। पानीपत के युद्ध में 40 हजार मराठाओं का कत्ल हुआ था, जिसमें हर तरफ खूनी मंजर दिखाई दे रहा था। एक बार फिर वही दृश्य दर्शक अब पर्दे पर भी देख सकेंगे। खास बात यह है कि भारी भरकम बजट में बनने वाली इस फिल्म से डायरेक्टर को बहुत उम्मीदें हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed