फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष की फिल्म में एक-साथ नजर आएंगे संजय-अर्जुन, ये होगा दोनों का अहम रोल

Fri, 26 Jan 2018 07:59 AM IST
amarujala.com - Presented by : अरविंद
amarujala.com - Presented by : अरविंद Updated Fri, 26 Jan 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt and arjun kapoor will work together in ashutosh gowarikar next film
sanjay and arjun

फिल्म 'मोहन जोदाड़ों' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर पीरियड फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए संजय दत्त और अर्जुन कपूर को चुना गया है। ये पहली बार है जब संजय और अर्जुन किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे...

sanjay dutt and arjun kapoor will work together in ashutosh gowarikar next film
sanjay, arjun and ashutosh

दो साल पहले आई फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' कुछ कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। बता दें कि आशुतोष ने ही फिल्म 'लगान' दी थी जो कि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म 'लगान' भी एक पीरियड फिल्म थी। 

sanjay dutt and arjun kapoor will work together in ashutosh gowarikar next film
sanjay dutt

आशुतोष की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा के रोल में नजर आएंगे और संजय दत्त मुख्य किरदार में होंगे। फिल्म में 3 युद्ध दिखाए जाएंगे और इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते आशुतोष, अर्जुन और संजय दत्त तीनों एक-साथ मिले थे जहां उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt and arjun kapoor will work together in ashutosh gowarikar next film
Sanjay Dutt

फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। कुछ समय पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा भी आशुतोष से मिली थीं। फिलहाल, सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी हैं। 

विज्ञापन
sanjay dutt and arjun kapoor will work together in ashutosh gowarikar next film
Sanjay Dutt

शायद आपको ना पता हो कि संजय दत्त और आशुतोष आपस में बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। आशुतोष को संजय की सुपरहिट फिल्म में 'नाम' में देखा गया था। लेकिन आशुतोष को एक चिंता सता रही है कि जिस तरह से देश में ऐतिहासिक फिल्मों को लेकर विरोध हो रहे है उनकी फिल्म के साथ भी एक बार फिर ऐसा बवाल ना हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed