फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की सहूलियत के लिए बदले जा रहे उनकी फिल्मों के ये किरदार, रौद्र रूप धरने से पहले जरूरी सावधानी

Sat, 24 Oct 2020 06:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Characters From KGF Chapter 2 and Prithviraj Will Take Necessary Precautions Before Shoot Because Of His Health
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

हैरतअंगेज तरीके से जानलेवा बीमारी कैंसर को मात देने के बाद फिल्म अभिनेता संजय दत्त अब एक बार फिर से अपनी रुकी फिल्मों को पूरा करने के लिए तैयार हैं। बेशक उन्होंने कैंसर पर विजय हासिल की है लेकिन अब भी उनके चाहने वाले और उनके दोस्त संजय को ज्यादा तकलीफ नहीं देना चाहते। फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता यश ने एक इंटरव्यू में कहा है कि संजय दत्त का अपनी बीमारी से मुक्त हो जाना बड़ी अच्छी खबर है। लेकिन, ठीक होने के तुरंत बाद ही वह उन पर कोई बहुत बड़ा बोझ नहीं डालना चाहते।

Sanjay Dutt Characters From KGF Chapter 2 and Prithviraj Will Take Necessary Precautions Before Shoot Because Of His Health
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यश का मानना है कि संजय ने कैंसर को हरा तो दिया है लेकिन हो सकता है कि अब भी उनके अंदर कमजोरी हो। इसलिए, संजू के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यश ने अपनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के ऐक्शन सीक्वेंस में बदलाव करने की बात कही है। उनका कहना है कि संजय और उनके बीच फिल्म में होने वाले कुछ एक्शन दृश्यों को अब वह बड़े स्तर पर न बनाकर थोड़े निम्न स्तर पर करेंगे।

Sanjay Dutt Characters From KGF Chapter 2 and Prithviraj Will Take Necessary Precautions Before Shoot Because Of His Health
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

इधर, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' में भी संजय दत्त एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। पृथ्वीराज के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी संजय दत्त के घुड़सवारी, तलवारबाजी और कुछ मुश्किल कामों को थोड़ा कम करने की तैयारी की है। वह नहीं चाहते कि कोई भी मुश्किल दृश्य करने में संजय दत्त के सामने कठिनाई आए। संजय जल्द से जल्द अपनी इन फिल्मों पर काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Characters From KGF Chapter 2 and Prithviraj Will Take Necessary Precautions Before Shoot Because Of His Health
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले संजय के साथ काम कर चुकी वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी एक बार संजय से बात करना चाहती हैं। संजय के ठीक होने की खबर से हिमानी बहुत खुश हैं और वह चाहती हैं कि ऐसे में वह संजय से बात करके उन्हें थोड़ा अच्छा महसूस कराएं। अपने पुराने समय को याद करते हुए हिमानी ने कहा है कि जब वह उनके साथ काम करती थीं तब उनकी संजय से बहुत बातचीत होती थी।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Characters From KGF Chapter 2 and Prithviraj Will Take Necessary Precautions Before Shoot Because Of His Health
हिमानी शिवपुरी - फोटो : Instagram

इसी दौरान हिमानी ने एक बड़ा खुलासा यह भी किया है कि वह भी कैंसर को मात दे चुकी हैं। इसके बारे में हिमानी ने कभी किसी को नहीं बताया और जब संजय दत्त की उन्होंने खबर सुनी तो अब उन्होंने यह बात मीडिया के सामने कही है। उनकी इच्छा है कि वह संजय दत्त से बात करें और उनके साथ कुछ बातें साझा करें। कुछ ही समय पहले हिमानी कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने इस संक्रमण से भी मुक्ति पा ली है। इस हिसाब से हिमानी ने दो जानलेवा बीमारियों को हरा दिया है।

पढ़ें: महाष्टमी पर बंगाली लुक में नजर आईं सुष्मिता सेन की भाभी, पति संग साझा की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed