फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तय तारीख को रिलीज नहीं होगी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन गोपीनाथ पर बनी ये फिल्म, सामने आई बड़ी वजह

Sat, 24 Oct 2020 04:34 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 24 Oct 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Suriya Soorarai Pottru has been delayed Based On Air Deccan founder Captain G R Gopinath
Soorarai Pottru - फोटो : File Photo

देश में बजट एयरलाइन एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन गोपीनाथ के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म की रिलीज टल गई है। इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर 30 अक्टूबर को रिलीज होना था लेकिन फिल्म को भारतीय वायु सेना का अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने में हुई देरी के चलते अब ये नई तारीख पर रिलीज होगी। वायुसेना ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर सभी फिल्म निर्माताओं को वायुसेना संबंधित किसी भी सामग्री को फिल्म या वेब सीरीज में पेश करने से पहले उनसे अनुमति लेने को कहा है।

Suriya Soorarai Pottru has been delayed Based On Air Deccan founder Captain G R Gopinath
Soorarai Pottru - फोटो : File Photo

कैप्टन गोपीनाथ के जीवन पर बन रही तमिल फिल्म ‘सूराराई पोत्रू’ के अधिकार वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। इस फिल्म का प्रीमियर इस ओटीटी पर 30 अक्टूबर को प्रस्तावित था लेकिन ओटीटी ने इसे बिना भारतीय वायुसेना के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के प्रसारित करने से मना कर दिया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ को लेकर भी काफी विवाद हो चुके हैं। गुंजन सक्सेना के साथ काम करने वालों ने ही फिल्म को तथ्यों से परे बताया था और कहा था कि इस फिल्म ने एयरफोर्स की छवि धूमिल की है।

Suriya Soorarai Pottru has been delayed Based On Air Deccan founder Captain G R Gopinath
Soorarai Pottru - फोटो : File Photo

भारतीय सिनेमा में युद्ध और युद्ध में शामिल होते रहे फौजियों के जीवन पर फिल्में बनाने के चलन ने इधर काफी जोर पकड़ा है। इन फिल्मों को लेकर सेना ने कम ही दखलंदाजी की है लेकिन एकता कपूर की कंपनी ऑल्ट बालाजी ने दशकों से चले आ रहे इस भरोसे को तोड़ दिया। इसकी एक वेब सीरीज में एक फौजी की वर्दी को अपमानजनक तरीके से पेश किए जाने के बाद से फिल्म या वेब सीरीज में सशस्त्र सेनाओं से जुड़ी सामग्री दिखाने के लिए एनओसी जरूरी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya Soorarai Pottru has been delayed Based On Air Deccan founder Captain G R Gopinath
suriya - फोटो : File Photo

फिल्म की रिलीज में विलंब की जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए अभिनेता सूरिया ने एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में वह लिखते हैं, ‘दुर्भाग्य से फिल्म की रिलीज का इंतजार उम्मीद से थोड़ा ज्यादा रहने वाला है।’ पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चूंकि यह फिल्म विमानन उद्योग पर बनी है लिहाजा इंडियन एयर फोर्स से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना अभी शेष है। हालांकि, ये एनओसी अब फिल्म निर्माताओं को मिल गई है। फिल्म को बनाने वालों में सूरिया की कंपनी भी शामिल है।

विज्ञापन
Suriya Soorarai Pottru has been delayed Based On Air Deccan founder Captain G R Gopinath
suriya - फोटो : File Photo

सूरिया ने एनओसी को लेकर जारी अपने बयान में इस तरह की व्यवस्थों पर तंज भी कसा। पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्हें तो बस फिल्म की शूटिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों का ही अंदाजा था। फिल्म में असली के जहाजों के साथ शूटिंग करना और पहले न देखी गई जगहों पर शूटिंग करने की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। हम समझते हैं कि ये इंतजार मुश्किल है और इस कठिन समय में हमें देश की तरफ और इसकी प्राथमिकताओं की तरफ ज्यादा ध्यान देना है। इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहीं निर्माता गुनीत मोंगा भी अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार दक्षिण भारतीय सिनमा तक कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed