बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के मसीहा बने हुए हैं। वो लॉकडाउन खुलने के बाद भी लगातार लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं। इसके लिए सोनू सूद की काफी तारीफें भी हो रही हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से सोनू सूद एक छोटी बच्ची की सहायता करने को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
10 साल की बच्ची के लिए मसीहा बने सोनू सूद, ऑपरेशन के लिए तत्काल की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करते हैं। ट्विटर यूजर्स अभिनेता को टैग कर अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू सूद तुरंत ही उनका निराकरण कर देते हैं। ऐसे में हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट किया और एक बच्ची की मदद की गुहार लगाई। अब सोनू सूद ने भी उनको मदद का भरोसा दिलाया है।
दरअसल सोनू सूद को टैग करते हुए शख्स ने ट्वीट किया, 'सोनू सूद सर एक 10 साल की बच्ची जो मुंबई में अपने गरीब मां-बाप के साथ रहती हैं, उस बच्ची के पीछे रीढ़ की हड्डी में क्रेक आ गया है और पस जम गया है। डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करने को कहा है। कृपया उस बच्ची की मदद कीजिए।' सोनू सूद ने हमेशा की तरह इस ट्वीट का भी जवाब दिया और लिखा, 'चलिए इस बच्ची को स्वस्थ करते हैं। तैयारी कीजिए। 28 तारीख को होगी सर्जरी।'
चलिए इस बच्ची को स्वस्थ करते हैं।
तैयारी कीजिए।
28th को होगी सर्जरी ! ✅@IlaajIndia https://t.co/a4L50tHMSz
अब सोनू सूद की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले भी सोनू ने कई लोगों की मदद की जिसकी वजह से वो पूरे लॉकडाउन के समय में एक हीरे की तरह उभरकर सामने आए हैं।
गौरतलब है कि कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अभिनेता की यह मूर्ति लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगाई गई है। इस बात की जानकारी प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन ने दी।
पढ़ें: कबीर सिंह ने मारा था प्रीति को 'थप्पड़', कियारा आडवाणी ने तोड़ी विवाद पर चुप्पी