{"_id":"5a9ffd204f1c1b14598b5331","slug":"sanjay-dutt-denies-to-accept-fans-wills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने करोड़ों की संपत्ति कर दी थी संजय दत्त के नाम, अब मुन्नाभाई ने दिखाई 'गांधीगिरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने करोड़ों की संपत्ति कर दी थी संजय दत्त के नाम, अब मुन्नाभाई ने दिखाई 'गांधीगिरी'
Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त ने एकबार फिर साबित कर दिया कि वे रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी गांधीगिरी करते हैं। दरअसल संजू बाबा को जब पता लगा कि एक फैन ने उनके नाम अपनी पूरी जायजाद गिफ्ट कर दी तो उन्होंने उसमें से एक भी पैसा लेने से इनकार कर दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब संजय दत्त को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एक लेटर आया।
2 of 4
इसमें लिखा हुआ था कि 62 वर्षीय निशि हरीशचंद्र त्रिपाठी ने अपनी सारी संपत्ति उनके नाम कर दी है। किसी अनजान शख्स की ओर से आए ऐसे रकम संबंधी लेटर को पढ़कर संजय दत्त हैरान रह गए। खबरों के मुताबिक, 29 जनवरी को संजय दत्त के पास पुलिस का फोन आया। उन्होंने बताया कि निशि त्रिपाठी का निधन हो गया है। निधन से पहले निशि ने अपनी सारी संपत्ति परिवारवालों को ना देकर संजय दत्त के नाम कर दी है। निशि का बैंक लॉकर अभी लीगल फॉर्मेलिटी के लिए खोला गया है।
3 of 4
इस बारे में संजय दत्त ने कहा, ‘अभिनेता होने के नाते हमें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है। कई बार फैन हमारे नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। हमें सड़कों पर फॉलो करते हैं। हमें गिफ्ट भेजते हैं। इस तरह का वाकया मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा। मैं इस संपत्ति से कुछ भी क्लेम नहीं करूंगा। मैं अपनी इस फैन को जानता नहीं था, लेकिन इस वाकये ने मुझे चौंका दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं संजय दत्त के एटॉर्नी सुभाष यादव का कहना है कि उनका इन पैसों से लेना-देना नहीं है और यह सारी संपत्ति उनके परिवारवालों को मिलनी चाहिए। संजय दत्त की इस फैन का निधन 15 जनवरी को हुआ था। निशि ने संजय दत्त के पाली हिल वाले घर का पता दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।