फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सिनेमा में सपना चौधरी की एंट्री, इस हॉरर फिल्म में आएंगी नजर

Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary to make her Bhojpuri debut from this movie
बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आने के बाद हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के स्टारडम में गजब का इजाफा हुआ। स्टेज शोज से आगे बढ़कर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों तक के ऑफर्स आने लगे। फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में उनका डांस लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। मगर अब बॉलीवुड के साथ-साथ सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वालीं हैं।
Sapna Chaudhary to make her Bhojpuri debut from this movie
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों ‘बैरी कंगना 2’ ने हंगामा बरपा रखा है। फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन, काजल राघवानी और शुभी शर्मा लीड में हैं। इसी फिल्म के साथ डांसर सपना चौधरी भी भोजपुरी डेब्यू करने जा रहीं हैं। 
Sapna Chaudhary to make her Bhojpuri debut from this movie
फिल्म में सपना चौधरी स्पेशल एपीयरेंस में नजर आईं थी। बकौल सपना, 'मुझे फिल्म की कहानी पूरी मालूम नहीं। मगर जिस लेवल पर इसका निर्माण हो रहा है, उसके आधार पर मैं कह सकती हूं कि फिल्म काफी अच्छी होगी। मुझे भोजपुरी नहीं आती, मगर मेरे चाहने वालों में भोजपुरी जानने वाले लोग भी हैं इसलिए मैं इस फिल्म के ऑफर को ना नहीं कह सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary to make her Bhojpuri debut from this movie
फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी अत्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म प्रेत-आत्मा से संबंधित है। मगर आधुनिक समावेश पर आधारित है। रोमांस भी अगल अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म से जुड़े लोग अभी से ही मानने लगे हैं कि यह फिल्म कुणाल सिंह की ‘बैरी कंगना’ से भी बड़ी हिट हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed