मंगलवार का दिन संजय दत्त के फैंस के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया। जब अभिनेता ने बताया कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। इसी के तुरंत बाद ही लोगों के बीच इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगी। जिसके बाद पता लगा कि संजय दत्त कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस खबर ने संजय दत्त के फैंस को उदास कर दिया।
चौथे स्टेज के फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं संजय दत्त, फ्लूइड सैंपल रिपोर्ट आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक संजय दत्त ने इस बारे में कुछ भी कहा है। हालांकि उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने लोगों को परिवार के साथ संवेदना जताने के लिए धन्यवाद किया था। अब तक की खबरों के मुताबिक संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर बताया गया था। जो कि तीसरी स्टोज पर पहुंच चुका है। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक संजय दत्त को स्टेज 3 का लंग कैंसर नहीं है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त को स्टेज 3 का लंग कैंसर नहीं बल्कि स्टेज 4 का लंग कैंसर है। इस बात का खुलासा संजय दत्त की फ्लूइड सैंपल रिपोर्ट से हुआ है। इस रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि संजय दत्त का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था और उनके फेफड़ों में फ्लूइड जमा हो गया था। इसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद बुधवार को उनके फ्लूइड सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें यह बात कंफर्म हो गई कि संजय दत्त का लंग कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका है।
बता दें कि संजय दत्त के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके शुभचिंतक उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने लगे। जिसके बाद अगले दिन संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी किया। मान्यता दत्त ने एक पोस्ट के जरिए संजय दत्त के सभी शुभचिंतकों को का शुक्रिया अदा किया है जो संजू बाबा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
मान्यता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजू के जल्द ठीक होने की कामना की हैं। इस वक्त को पार करने के लिए पूरी ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। परिवार पिछले साल भी काफी बुरी परिस्थितियों से गुजरा है, लेकिन मुझे यकीन है, यह भी गुजर जाएगा। संजू के फैंस से मेरा अनुरोध है कि वह अटकलों और अफवाहों पर विश्वास न हों। अपने प्यार और सपोर्ट से हमारी मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षा के लिए चुना है। हम सभी से आपकी दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह विजेता बनकर उभरेंगे।'
पढ़ें: केवल दो ही फिल्मों का निर्देशन कर मशहूर हो गए अयान मुखर्जी, ऐसे शुरू किया था करियर