फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में ही कैंसर का इलाज कराएंगे संजय दत्त, पत्नी मान्यता ने बयान जारी कर प्रशंसकों से की ये गुजारिश

Wed, 19 Aug 2020 10:05 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Aug 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt health update wife manyata dutt release statement actor cancer diagnosis
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

संजय दत्त मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए। घर से निकलते हुए संजय दत्त ने अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से उनके लिए दुआएं करने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी मान्यता दत्त और उनकी दोनों बहनें प्रिया दत्त और नम्रता साथ थीं। संजय दत्त के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मान्यता ने एक बयान जारी किया है।

sanjay dutt health update wife manyata dutt release statement actor cancer diagnosis
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

मान्यता ने कहा कि 'संजू के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद। इतने सालों से मिले प्यार और स्नेह की कल्पना करना भी मुश्किल है। संजू ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन हर मुश्किल वक्त के दौरान आपके प्यार ने उन्हें बहुत हिम्मत दी। हम इसके हमेशा आभारी रहेंगे।'


sanjay dutt health update wife manyata dutt release statement actor cancer diagnosis
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

मान्यता ने बताया कि संजय दत्त अभी मुंबई में ही इलाज कराएंगे और उनका कहीं जाने का प्लान नहीं है। मान्यता कहती हैं कि 'जो जानना चाह रहे थे उनके लिए, संजू अभी मुंबई में ही इलाज कराएंगे। हम आगे की यात्रा की योजना कोविड की स्थिति में सुधार के बाद तय करेंगे। अभी संजू कोकिलाबेन अस्पताल के बेस्ट डॉक्टर्स के हाथों में हैं। मैं सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि उनकी बीमारी के बारे में किसी भी तरह का अनुमान लगाना बंद करिए और डॉक्टर्स को अपना काम करने दीजिए। हम आपको उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी देते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt health update wife manyata dutt release statement actor cancer diagnosis
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता ने आगे कहा कि 'एक परिवार के रूप में हमने फैसला किया है कि इसे सकारात्मकता के साथ सामना करेंगे। हम अपनी जिंदगी को सामान्य करने की कोशिश करेंगे क्योंकि यह एक मुश्किल घड़ी और लंबी यात्रा है। किसी नकारात्मकता के बगैर संजू के लिए ऐसा करने की जरूरत है। दुर्भाग्य से इस मुश्किल घड़ी में मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उनके साथ अस्पताल जाने में असमर्थ हूं लेकिन यह कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।' 

विज्ञापन
sanjay dutt health update wife manyata dutt release statement actor cancer diagnosis
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आठ अगस्त को संजय दत्त सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त उनका कोविड 19 टेस्ट कराया गया जो कि निगेटिव निकला। 11 अगस्त को पता चला कि संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर है। अभिनेता ने एक पोस्ट कर बताया कि वो काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed