संजय दत्त के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता एक बार फिर पर्दे पर दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह, आसिफ खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फिल्म का नाम है 'द वर्जिन ट्री'। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ संजय दत्त इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म निर्माता दीपक मुकुट के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में सजंय दत्त ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों से यह जानकारी साझा की है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
The Virgin Tree: 'द वर्जिन ट्री' में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे संजय दत्त, साझा किया मोशन पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया है। इसमें डरावनी आवाजों के साथ-साथ फिल्म की हॉरर थीम दिख रही है। साथ ही इसमें मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट का भी एलान किया कर दिया है। बता दें कि वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत सचदेवा द्वारा लिखी इस फिल्म को सिद्धांत सचदेवा ही निर्देशित करने वाले हैं।
Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला
फिल्म को लेकर संजय दत्त का कहना है, 'जिस फिल्म की मुझे तलाश थी, उसका एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का तड़का है।' उन्होंने आगे कहा कि दीपक मुकुट के रूप में एक पार्टनर को पाकर मैं बेहद खुश हूं। मैं हमेशा से इंडस्ट्री में यंग टैलेंट्स को बढ़ावा देना चाहता था और इस फिल्म के साथ हम अपने इस विजन पर काम कर रहे हैं। 'द वर्जिन ट्री' से हम नए कलाकार और डायरेक्टर को लॉन्च कर रहे हैं।'
Love does teach how to turn a blind eye, even to life and death!
Presenting to you the motion poster of my new venture @3DimensionMP_ and @deepakmukut’s @sohamrockstrent's new film #TheवरGINTREE - an exciting sci-fi horror-comedy in the making. #ShootBegins #HorrorComedy #SciFi pic.twitter.com/nyLsdr8TCl
इस फिल्म को लेकर दीपिक मुकुट का कहना है कि 'द वर्जिन ट्री' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मनोरंजन के सारे एलीमेंट्स मौजूद हैं। यह दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी। उन्होंने कहा, 'संजय दत्त के साथ इस फिल्म को करना, इसे मेरे लिए और स्पेशनल बनाता है।' संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वर्ष वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनमें 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर भी शामिल है। इसके अलावा वह 'शमशेरा', 'सम्राट पृथ्वीराज' में भी नजर आए। हालांकि, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, लेकिन संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया। जल्द ही सजंय दत्त 'द गुड महाराज' और 'घुड़चढ़ी' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।
Drishyam 2 Trailer: अजय देवगन या अक्षय खन्ना, किसकी होगी जीत? सामने आया 'दृष्यम 2' का दूसरा धांसू ट्रेलर