{"_id":"5b3b49084f1c1b75288b4577","slug":"sanjay-dutt-says-i-know-how-to-be-a-gangster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहेब बीबी और गैंगस्टर' में अपने रोल से खुश हैं संजू बाबा, बोले- 'गैंगस्टर बनना मुझे आता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहेब बीबी और गैंगस्टर' में अपने रोल से खुश हैं संजू बाबा, बोले- 'गैंगस्टर बनना मुझे आता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में संजय दत्त की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। रिलीज होते ही ट्रेलर ने धमाल मचा दिया। दरअसल जेल से रिहा होने के बाद संजू बाबा भूमि में नजर आए थे जो बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' का ट्रेलर देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
2 of 5
sanjay dutt
'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में संजय दत्त नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। नेगेटिव रोल को लेकर जब संजय दत्त से पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया। संजय दत्त ने कहा कि वो मानते हैं कि गैंगस्टर बनना उन्हें स्वाभाविक तौर पर आता है और इसकी वजह है कि वो जेल जा चुके हैं।
3 of 5
sanjay dutt
एक वेबसाइट से बात करते हुए संजय दत्त ने कहा, 'मैं तिग्मांशु धूलिया के काम का दीवाना हूं। जब उन्होंने और प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया तो मैंने दो बार नहीं सोचा, मैं उनकी सोच के साथ गया और अपने किरदार के लिए मैंने वैसे ही किया जैसे उसने मुझसे कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त और राहुल मित्रा
बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनका लुक बहुत ही कमाल का है। लंबे समय बाद संजय दत्त को इस अंदाज में देखा जाएगा। संजय दत्त लंबे समय बाद गैंगस्टर का किरदार निभाने जा रहे हैं। इसके अलावा संजय दत्त पर बनी फिल्म संजू भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Saheb Biwi Aur Gangster 3
ट्रेलर के आखिर में दत्त कहते हैं, "जिंदगी का मजा हमने बहुत कम लिया है, अब वापस लौटा हूं जिदंगी भर का मजा लूंगा।" सितारों से भरी यह फिल्म 27 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। संजय दत्त के अलावा जिम्मी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, कबीर बेदी, नफीसा अली, दीपक तिजौरी, दीपक राणा और जाकिर हुसैन नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।