फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पड़ोसन' को रीबूट करेंगे संजय दत्त, आयुष्मान खुराना के साथ इस एक्टर की बन सकती है जोड़ी

Thu, 08 Aug 2019 11:56 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 08 Aug 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt to remake Padosan with Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao
Sanjay Dutt - फोटो : twitter

लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना पर अब फिल्म इंडस्ट्री के संजू बाबा यानी संजय दत्त की निगाहें भी अटक गई हैं। वह आयुष्मान को लेकर अपने पिता स्वर्गीय सुनील दत्त की एक फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं। संजय ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी अभी से खरीद लिए हैं ताकि उनकी फिल्म प्रस्थानम जैसी कोई समस्या दोबारा सामने न आए।

Sanjay Dutt to remake Padosan with Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao
sanjay dutt - फोटो : Twitter

अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म प्रस्थानम के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त संजय दत्त पिछले काफी अरसे से दमदार कहानियां तलाश रहे हैं। मराठी में एक जबर्दस्त कथानक वाली फिल्म बाबा भी उन्होंने बनाई है, जिसमें एक मूक बधिर दंपति के बच्चे पर किसी दूसरे दंपति के दावे की कहानी को बहुत ही मार्मिक तरीके से दर्शाया गया है।

Sanjay Dutt to remake Padosan with Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao
Padosan - फोटो : social media

नई दमदार कहानियों के क्रम में ही संजय दत्त के करीबी मित्रों ने उन्हें उनके ही पिता की फिल्म पड़ोसन की रीमेक का आइडिया सुनाया। सुनील दत्त और महमूद की फिल्म पड़ोसन आज भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। ज्योति स्वरूप निर्देशित और 1968 में रिलीज़ हुई यह फिल्म आज कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt to remake Padosan with Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao
Govinda - फोटो : Social Media

संजय दत्त अपने नए नए स्थापित हुए प्रोडक्शन हाउज़ संजय दत्त फिल्म्स के बैनर तले पड़ोसन का रीमेक बनाने की सोच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संजय दत्त फिल्म में किशोर कुमार का निभाया विद्यापती का किरदार खुद करने सोच रहे हैं और मशहूर अभिनेता डांस मास्टर गोविंदा को वह महमूद के किरदार के लिए कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि संजू बाबा के पास एक और आइडिया है। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt to remake Padosan with Ayushmann Khurrana and Rajkummar Rao
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पड़ोसन की रीमेक बनाने के लिए संजय दत्त के पास एक प्लान बी भी है। अगर उनकी और गोविंदा को जोड़ी दोबार न बन पाए तो संजय ये भी चाहते हैं कि फिल्म नए कलाकारों को लेकर बनाई जाए। इस क्रम वह यह भी सोच रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी को एक खास ट्विस्ट दिया जाए जिसमें यह कहानी एक गायक की जगह एक रैपर की हो और वह क्लासिकल संगीत सीखता नजर आए। और. इस बदले हुए रूप के लिए वह आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव को कास्ट करने की बात अपने करीबी मित्रों से कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed