{"_id":"5a867e934f1c1bb1208b9820","slug":"sanjay-dutt-wants-trailer-to-launch-on-8th-may-2018-of-his-biopic-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त बोले- 'इस तारीख को लॉन्च हो मेरी बायोपिक फिल्म का ट्रेलर, बताई ये बड़ी वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त बोले- 'इस तारीख को लॉन्च हो मेरी बायोपिक फिल्म का ट्रेलर, बताई ये बड़ी वजह
Fri, 16 Feb 2018 01:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके किरदार पर बन रही बायोपिक फिल्म को लेकर उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है। संजय ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए इस तारीख को सही बताया है....
2 of 6
Ranbeer And Sanjay
पहले आपको बता दें कि इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त के रोल में नजर आएंगे, लेकिन जब इस बात का ऐलान हुआ था तो यही बात फैली कि रणबीर इस रोल में बिल्कुल भी फिट नहीं बैठेंगे। जब लोगों के सामने रणबीर का संजय दत्त वाला लुक सामने आया तो सभी हैरान रह गए।
3 of 6
sanjay dutt
इसके बाद तो लोगों के लिए बेचैनी और भी बढ़ती गई और उन्हें अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि फिल्म को राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की बात सामने आई है। ऐसे में संजय दत्त ने भी अपनी इच्छा जताई है कि ट्रेलर को 8 मई को रिलीज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sanjay
चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को 8 मई को लॉन्च करने के पीछे की वजह क्या है। दरअसल, इस तारीख को संजय दत्त की फिल्म रॉकी (1981) रिलीज हुई थी और आज भी संजय दत्त को यह तारीख याद रहती है। बता दें कि संजय के करियर की ये पहली फिल्म थी। फिल्म को संजय के स्वर्गीय पिता सुनील दत्त ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 6
Sanjay Dutt
ये बात जानकर आपको और भी हैरानी होगी कि फिल्म रॉकी को संजय दत्त की मां नरगिस के देहांत के चार दिन बाद रिलीज किया गया था। इसी के चलते फिल्म के प्रीमियर वाले दिन सिनेमाघरों में नरगिस की याद के चलते सीटें खाली रखी गई थी। एक्ट्रेस नरगिस की मौत कैंसर के चलते हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।