संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन अपनी बोल्डनेस और फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं । अक्सर उन्हें संजय दत्त के साथ किसी ना किसी इवेंट में देखा जाता है । मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है ।
41 की उम्र में हीरोइनों को टक्कर देती हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, बिकिनी तस्वीरों से ढा रहीं कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता दत्त ने अपनी इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा हैः 'वहां जाइए जहां वाईफाई कमजोर हो और हवा तेज...जहां आप खुद को जिंदा महसूस करें...' इस तरह मान्यता दत्त खुली हवा और शानदार नजारों का भरपूर लुत्फ लेती नजर आ रही हैं । एक तस्वीर में वो बिकिनी में हैं ।
वहीं दूसरी तस्वीर में मान्यता समुद्र किनारे शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं । इस फोटो पर त्रिशाला दत्त के रिएक्शन के अलावा बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने भी कमेंट किया है । उन्होंने हार्ट की इमोजी शेयर की है । बता दें कि मान्यता दत्त और संजय दत्त ने फरवरी 2008 में शादी की थी और 2010 में उन्होंने जुड़वा बच्चों इकरा और शहरान को जन्म दिया था ।
बात करें संजय दत्त की तो वो इन दिनों महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग कर रहे हैं । इसमें उनके साथ पूजा भट्ट और आलिया भट्ट भी हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा संजय फिल्म 'शमशेरा' में नरज आने वाले हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर होंगे ।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में लगाई कॉमेडी क्लास, हंस-हंस के लोट-पोट हुईं रश्मि देसाई

कमेंट
कमेंट X