{"_id":"5c2ca711bdec225726711f5b","slug":"sanjay-khan-birthday-special-love-story-with-zeenat-aman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 बच्चों के पिता संजय खान पर फिदा हो गई थीं जीनत अमान, होटल स्टाफ के सामने ही कर दी थी पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 बच्चों के पिता संजय खान पर फिदा हो गई थीं जीनत अमान, होटल स्टाफ के सामने ही कर दी थी पिटाई
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में संजय खान बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे। 78 साल के हो चुके संजय खान ने 1964 में फिल्म हकीकत से डेब्यू किया। 3 दशक तक करियर में उन्होंने करीब 30 फिल्मों में एक्टिंग की। संजय खान फिल्मों के अलावा अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहे। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा।
2 of 5
sanjay khan
- फोटो : social media
संजय खान और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त खूब गूंजते थे। खबरें तो यहां तक थी कि जीनत अमान ने शादीशुदा संजय खान से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए।
3 of 5
zeenat aman, sanjay khan
- फोटो : file photo
एक मैगजीन के मुताबिक, संजय और जीनत उस वक्त अक्सर हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते थे। जबकि संजय पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। अब्दुल्लाह फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद जीनत दूसरी फिल्मों में बिजी हो गईं। संजय हमेशा से गुस्सैल रहे हैं। इसी बीच एक दिन उन्होंने जीनत को फोन किया और एक गाने की शूटिंग के लिए कहा। डेट्स की कमी के चलते जीनत ने शूटिंग से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay khan
- फोटो : social media
बस फिर क्या था संजय खान, जीनत पर भड़क उठे और फोन पर ही खूब खरी खोटी सुनाईं। सेट से जीनत जैसे ही फ्री हुईं वो संजय के घर पहुंचीं। जहां उन्हें पता चला कि संजय तो होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं। डरी सहमी जीनत होटल पहुंचीं। जीनत को देखते ही संजय ने सबके सामने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस दौरान होटल का पूरा स्टाफ भी वहीं था। संजय ने जीनत को इतनी बुरी तरह पीटा था कि जीनत का जबड़ा टूट गया था और दाहिनी आंख की रोशनी कमजोर पड़ गई। संजय खान ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ में भी इस घटना के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Khan
- फोटो : file photo
जब संजय की पत्नी जरीन को इनके रिश्ते की भनक लगी तो वो घर में काफी हंगामा हुआ। दूसरी ओर संजय की कड़वी यादों को पीछे छोड़ जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली। इस तरह संजय और जीनत का रिश्ता खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।