बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान की मां का निधन हो गया है। मेनका ईरानी ने शुक्रवार 26 जुलाई को सुबह 3 बजे आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वे 79 वर्ष की थीं और काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। वे बाल कलाकार डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। कुछ दिन पहले फराह की मां भी उनके व्लॉग में नजर आई थीं। मेनका ईरानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। एक के बाद एक नामचीन हस्तियां मेनका ईरानी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच रही हैं। शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली को भी फराह खान के घर पहुंचते देखा गया है-
Farah Khan Mother Death: दोस्त फराह को दिलासा देने पहुंचे शाहरुख खान, भंसाली ने भी घर पहुंचकर जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान और साजिद खान के करीबी दोस्त शाहरुख खान, मेनका ईरानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी शानदार लक्जरी कार से बाहर निकले, जो फराह के मुंबई आवास पर रुकी। शाहरुख को ऑल व्हाइट अटायर में अपनी दोस्त फराह खान को सांत्वना देने पहुंचते देखा गया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली भी फराह खान के आवास पर पहुंचे। भंसाली को काले रंग की शर्ट और सफेद पैंट में स्पॉट किया गया। भंसाली गाड़ी से उतरकर साजिद और फराह को सांत्वना देने पहुंचे।
Advocate Anjali Awasthi: अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’, स्टार प्लस का नया शो इस दिन होगा शुरू
टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार फराह खान के घर पहुंचे। उनके अलावा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रानी मुखर्जी, अभिनेता संजय कपूर और शिव ठाकरे भी फराह के घर के बाहर नजर आए। अन्य बॉलीवुड सितारों का भी पहुंचना जारी है।
Sonu Nigam: अपने जन्मदिन पर सोनू निगम खोलेंगे जीवन का सबसे बड़ा राज, कैसे लौटी कंसर्ट से ठीक पहले खो गई आवाज
कोरियोग्राफर-निर्देशक ने 12 जुलाई को अपनी मां को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं और यहां तक कि उनके खराब स्वास्थ्य का भी संकेत दिया था। मां साथ तस्वीरें साझा करते हुए फराह ने लिखा था, 'हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं..खासकर मैं! पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वह अब तक देखी गई सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान हैं.. कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां। आज घर वापस आने का अच्छा दिन है। मैं आपके फिर से मुझसे लड़ने के लिए मजबूत होने का इंतजार नहीं कर सकती..आई लव यू।' मां के निधन से फराह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।