दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ के संपादन से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले मौजूदा दौर के शो मैन निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की एक अलग सी शख्सियत के मुंबई में किस्से हजार हैं। उनके साथ काम करने वालों के किस्से अमावस हैं तो उनकी फिल्में देखने वालों के चांद। भंसाली ने अपनी पहली हिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से जो अपना सा सिनेमा, हिंदी सिनेमा में गढ़ा है, उनके कद्रदान इस सफर में साथ आए सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारो और 12 फिल्मफेयर पुरस्कारों संग मिलकर एक अलग कारवां हो चुके हैं। संजय का ओटीटी डेब्यू जल्द ही नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से होने वाला है। 60 के हो चुके संजय में अब भी बच्चों जैसी जिद है, किशोरों जैसा जोश है, और है, जवानी जैसी अपनी अलग कहानी। उम्र के चौथपन में भी वह अपने सिनेमा में ‘सीमा’, ‘सुजाता’ और ‘बंदिनी’ तलाशते हैं। इस तलाश में संजय ने हिंदी सिनेमा में चंद बेहतरीन महिला किरदार गढ़े हैं, आइए देखते हैं उनकी झलक, शुरुआत पिछली फिल्म की गंगूबाई से..
Sanjay Leela Bhansali: भंसाली को शुरू से पसंद रहे तीन महिला किरदार, इन 10 चरित्रों में दिखेंगे तीनों के अक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी (25 फरवरी 2022)
किरदार: गंगूबाई
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट का बहुत ही मजबूत और सशक्त किरदार रहा है। इस फिल्म की कहानी एस. हुसैन जैदी की लिखी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में गंगूबाई एक यौनकर्मी के रूप में शरुआत करती है और बाद में सभी लड़कियों के हक के लिए आवाज उठाती है। एक महिला माफिया डॉन और कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका में आलिया भट्ट ने इस किरदार को जीवंत कर दिया।
फिल्म: पद्मावत (25 जनवरी 2018 )
किरदार: पद्मावती
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे अभिनेताओं के बीच दीपिका पादुकोण का किरदार फिल्म का मुख्य आकर्षण था। पद्मावती की सुंदरता की खबर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी तक पहुंची, जिसने रानी को पकड़ने की इच्छा से प्रेरित होकर चित्तौड़ को घेर लिया। रानी पद्मावती ने खुद को दुष्ट शासक अलाउद्दीन खिलजी के हाथों में सौंपने के बजाय जौहर (आत्मदाह) करने का फैसला किया। दीपिका पादुकोण ने इस किरदार में भंसाली के इशारों पर अपनी जान फूंक दी है।
फिल्म: बाजीराव मस्तानी (18 दिसंबर 2015)
किरदार: मस्तानी
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी की भूमिका निभाई थी। एक योद्धा और प्रेमिका की भूमिका में दीपिका पादुकोण का गजब का सामंजस्य देखने को मिला। बाजीराव के जीवन में दूसरी महिला के रूप में मस्तानी का किरदार मजबूत, शक्तिशाली और संयमित है। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा के किरदार काशीबाई को भी बहुत ही खूबसुरती से पेश किया। शांत, सरल काशीबाई तब भी मजबूत रहती है जब उसके पति को दूसरी महिला मस्तानी से प्यार हो जाता है।
फिल्म: गोलियों की रासलीला रामलीला (15 नवंबर 2013)
किरदार: लीला
फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' दो गैंगस्टर परिवारों के बीच की कहानी है। जिसके परिवार के बच्चे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन अपने परिवारों के सदियों पुराने दुश्मनी होने के कारण अलग होने के लिए मजबूर हो जाते हैं। एक सामंतवादी लीला के किरदार में दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया और इस किरदार में दीपिका पादुकोण के अभिनय की खूब तारीफ हुई।