फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Films: विलेन के दम पर धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेंगी कमाई का रिकॉर्ड!

Sat, 24 Feb 2024 10:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 24 Feb 2024 10:18 PM IST
सार

इस साल सिनेमाघरों में एक्शन फिल्मों की भरमार देखने को मिलने वाली है। वहीं, इन फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले सितारों को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।

विज्ञापन
Upcoming Movies Will Hit on Box Office Due to Villain Role Singham Again Crack War 2 Shaitaan
विलेन के दम पर हिट होंगी ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला

साल 2024 में बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। अब तक कई फिल्में सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखाने उतर चुकी हैं। साथ ही कई फिल्में आने वाले दिनों में अपना जादू चलाने वाली हैं। इस साल एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्मों का दबदबा देखने को मिलेगा। एक के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में विलेन की भूमिका के लिए बड़े-बड़े सितारे चुने गए हैं। विलेन के नामों की घोषणा ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। आइए आगामी फिल्मों और उसमें विलेन की भूमिका के लिए चुने गए सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Upcoming Movies Will Hit on Box Office Due to Villain Role Singham Again Crack War 2 Shaitaan
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सफलता को देखते हुए रोहित शेट्टी साल 2014 में इसका सीक्वल 'सिंघम रिटर्न्स' लेकर आए, जिसे भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अपने कॉप यूनिवर्स का विस्तार करते हुए रोहित अब इसकी तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। बीते दिन ही निर्देशक ने इसके विलेन के किरदार से पर्दा उठाया है। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। 

Upcoming Movies Will Hit on Box Office Due to Villain Role Singham Again Crack War 2 Shaitaan
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जिन्हें 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता है। 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Movies Will Hit on Box Office Due to Villain Role Singham Again Crack War 2 Shaitaan
यश - फोटो : सोशल मीडिया

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। मूवी में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। टीवी के राम यानी अरुण गोविल इसमें राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। वहीं, विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
Upcoming Movies Will Hit on Box Office Due to Villain Role Singham Again Crack War 2 Shaitaan
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने अभिनय सहयोग 'वॉर 2' के साथ दर्शकों के बीच धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं। यह नई जोड़ी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' की अगली कड़ी में मुख्य भूमिका में होगी। 'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सुपरस्टार का एक साथ एक्शन फिल्म में होना दर्शकों के लिए खास तोहफा होगा। फिल्म में ऋतिक रोशन नायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed