फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' के दीवानों के लिए बुरी खबर, कैंची चलना तय, वजह भी जान लीजिए

Tue, 31 Oct 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 31 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will cut some scenes of Padmavati, here is reason
साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' शुरू से ही सुर्खियां बटोर रही है। कभी अपने भव्य सेट तो कभी हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते विवादों में रही फिल्म एक बार फिर खबरों में हैं। सूत्रों की माने तो संजय लीला भंसाली अपनी इस पीरियोडिकल हिस्ट्री फिल्म से कुछ सीन हटा सकते हैं।
Sanjay Leela Bhansali will cut some scenes of Padmavati, here is reason
जी हां, बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी इस फिल्म पर कैंची चलाने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फाइनल कट के बाद फिल्म 210 मिनट की बनकर तैयार हुई है। भंसाली और उनकी टीम के मुताबिक फिल्म काफी लंबी है और दर्शकों को बोर कर सकती है इसलिए फिल्म के कुछ हिस्से हटाए जा सकते हैं।
Sanjay Leela Bhansali will cut some scenes of Padmavati, here is reason
देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के किन-किन सीन्स पर कैची चलाई जाएगी। 'पद्मावती' बड़े सितारों से सजी फिल्म है। रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादूकोण में से अगर किसी का भी स्क्रीन शेयर पर्दे पर कम हुआ तो संजय लीला भंसाली के लिए दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will cut some scenes of Padmavati, here is reason
चर्चाओं की माने तो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह और राजा रावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों एक्टर्स के बीच कोल्ड वार चल रहा है। अपने-अपने रोल्स को लेकर दोनों काफी संजीदा हैं। खैर प्रमोशन के दौरान इन खबरों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will cut some scenes of Padmavati, here is reason
बता दें कि 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म राजस्थान की शौर्य गाथा पर आधारित है। रानी 'पद्मावती' के किरदार में दीपिका पादुकोण पहले ही धूम मचा चुकी है। हाल ही में उनपर फिल्माया गया गाना 'घूमर' इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed