मध्य प्रदेश के डब्बू अंकल का डांसिंग वीडियो जबसे वायरल हुआ है तब से वो स्टार बन गए हैं । लोग उनसे ऑटोग्राफ मांगते हैं और सेल्फी लेने के लिए लाइन लगाते हैं । बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते संजीव श्रीवास्तव के पास कई फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आए हैं ।
डब्बू अंकल के पास 1 हफ्ते में आए 1 हजार कॉल्स, परेशान होकर उठाना पड़ा ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव अपने फैंस के बीच इतने बिजी हैं कि अब उनके लिए ये सब संभालना मुश्किल हो रहा है । वो अपनी पॉपुलैरिटी से परेशान हो गए और उन्होंने अपना फोन भाई को दे दिया है । डब्बू अंकल के पास एक हफ्ते में एक हजार कॉल आ चुकी हैं ।
गुड़िया ने बहुत ही अच्छा डांस किया है, शुभकामनाएं 🙏 #viralvideos #musicvideo #viraldance pic.twitter.com/xdaCVcnVES
वो लोगों का फोन उठा-उठाकर परेशान हो गए हैं इसलिए अब उनके भाई फोन रिसीव करते हैं । फैंस से बात करने के लिए संजीव ने अपना टि्वटर अकाउंट भी बना लिया है । फैंस उनसे सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं और तरह-तरह की फरमाइश करते हैं ।
Met @ChouhanShivraj ji with my family & was a great honour to meet him. Happy to meet such content personality. #sanjeevshrivastva #DancingUncle #SanjeevSrivastava #AapKeAaJaaneSe pic.twitter.com/F3CkOqgagU
बिजी होने के चलते वो बॉलीवुड और टीवी शो के ऑफर्स पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं । संजीव अभी भी मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं । लोग उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करते हैं । संजीव इस बदलाव को काफी एंज्वॉय भी कर रहे हैं ।
एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके भाई ने बताया है कि सुबह उठते ही मैं उन्हें दिन भर के अपॉइंटमेंट्स की जानकारी देता हूं । कई बार सुबह-सुबह ही हमें शहर से बाहर निकलना पड़ता है या फिर किसी इंटरव्यू के लिए तैयार रहना पड़ता है । वह किसी को भी मना नहीं करना चाहते हैं ।

कमेंट
कमेंट X