{"_id":"5b39ad074f1c1b603c8b66cf","slug":"sanju-film-rishi-kapoor-new-tweet-will-leave-ranbir-kapoor-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' हिट होते ही 40 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे ऋषि कपूर, रणबीर की एक्टिंग देख बोली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' हिट होते ही 40 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे ऋषि कपूर, रणबीर की एक्टिंग देख बोली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Rishi and Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब बेटा कामयाबी के ऐसे मुकाम पर पहुंच जाए कि लोग उसकी तारीफ करते हुए न थके, ऐसा पल किसी भी पिता के लिए बेहद खास होता है। ऐसा ही हाल कुछ बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर का है। हाल ही में ऋषि कपूर ने 40 हजार फीट की ऊंचाई से ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया पर झट से वायरल हो गई।
rishi kapoor
'संजू' फिल्म की जबरदस्त सफलता से इन दिनों कपूर खानदान फूला नहीं समा रहा। रणबीर कपूर की चारों तरफ हो रही वाह वाही से ऋषि कपूर गदगद हैं। बेटे की हो रही तारीफ सुनकर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर रणबीर कपूर भी इमोशनल हो जाएंगे।
rishi kapoor ranbir kapoor
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया - 'मेरा एयरक्राफ्ट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। चीयर्स रणबीर, तुम्हें नहीं पता तुम्हारें पेरेंट्स को तुम पर कितना गर्व है। शुक्रिया,और भी अच्छा काम करो।' आपको बता दें, रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने महज तीन में 120.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ ही रणबीर को बॉक्स ऑफिस का नया 'बादशाह' कहा जाए तो बिल्कुल भी ज्यादा नहीं होगा।
I am flying and aircraft flying at 40,000 ft.Emirates flight EK702 Mauritius to Dubai now in real time. Cheers Ranbir! You don’t know how proud your parents are. Thank you and God Bless you. Aur bhi achcha kaam karo! pic.twitter.com/CIt63wjxg1
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor
ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट की वजह से हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। फिल्म रिलीज के पहले दिन भी यानी कि शुक्रवार को ऋषि कपूर ने संजू फिल्म से जुडा़ ट्वीट किया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ऋषि कपूर ने एक पुरानी तस्वीर को ट्वीट करके लिखा - 'इस फिल्म को ये 4 लोग कई साल से प्रमोट कर रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'
Thank you! These people been promoting the film ever since! pic.twitter.com/Ot2iDM9Hk7
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 29, 2018
विज्ञापन
sanju
ऋषि कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो में बॉलीवुड के चार दिगग्ज एक्टर्स हैं जो हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं जिस पर लिखा है 'संजू'। शेयर की हुई फोटो में जिन एक्टर्स की फोटो है वह अजय देवगन, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं। दरअसल, यह फोटो उस वक्त की है जब संजय दत्त को 1993 बम्बई ब्लॉस्ट में गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त सिनेमाजगत के कई एक्टर्स संजय दत्त के समर्थन में उतरे थे।