{"_id":"651c2a2d654bab9cf203e29c","slug":"sanon-vs-sanon-tiger-nageshwar-rao-to-clash-kriti-ganpat-nupur-interesting-answer-on-competition-with-sister-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanon Vs Sanon: ‘गणपत’ से भिड़ने आ रहा ‘टाइगर नागेश्वर राव’, बहन के साथ मुकाबले पर नूपुर का दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanon Vs Sanon: ‘गणपत’ से भिड़ने आ रहा ‘टाइगर नागेश्वर राव’, बहन के साथ मुकाबले पर नूपुर का दिलचस्प जवाब
अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के जरिए साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही। इस फिल्म को लेकर नूपुर सेनन बहुत ही ज्यादा उत्साहित है क्योंकि उनकी शुरुआत एक बड़ी फिल्म से हो रही है। नूपुर सेनन की यह फिल्म कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' के दिन ही 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही है। मुंबई में फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर लांच के दौरान जब नूपुर सेनन से फिल्म 'गणपत' के साथ अपनी फिल्म के क्लैश पर सवाल पूछा गया, तो नूपुर सेनन ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
2 of 5
कृति सेनन, नुपुर सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नूपुर सेनन फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर लांच के दौरान काफी रोमांचित दिखी। उन्होंने कहा, 'मैं अपने आप को काफी भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतनी बड़ी फिल्म और रवि तेजा सर और अनुपम खेर जैसे भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला। हर किसी को जल्दी इतना बड़ा मौका नहीं मिलता कि करियर के शुरुआत में इतने बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिले।'
3 of 5
कृति सेनन, नुपुर सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव के बारे में नूपुर सेनन कहती हैं, 'इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रवि तेजा सर ने मेरे साथ बहुत मेहनत की। खास कर के शूटिंग के दौरान डायलॉग बोलते समय। जब पहली बार मैंने उनको हिंदी में बात करते सुना तो उनका इतनी शुद्ध हिंदी में उच्चारण सुनकर चौक गई। उतनी शुद्ध हिंदी, हिंदी सिनेमा में काम करने वाले कलाकार नहीं बोलते हैं। वह मुझे हिंदी में बोलकर डायलॉग समझाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन, नुपुर सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। जब रवि तेजा से टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' से क्लैश के बारे में पूछा गया, तो रवि तेजा ने बड़ी शालीनता से जवाब देते हुए कहा, क्या पूछ रहे हो भाई, दोनों बहनों का....? ये दोनों बहनें हैं, दोनों फिल्में अच्छी चलनी चाहिए।' नूपुर सेनन ने रवि तेजा की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'दोनों फिल्मों की खुशी एक ही घर में मनाई जाएगी।'
विज्ञापन
5 of 5
गणपत, टाइगर नागेश्वर राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। यह फिल्म भी हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। वहीं वामसी के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' एक्शन-थ्रिलर है। यह फिल्म 1970 के दशक के कुख्यात चोर टाइगर नागेश्वर राव की कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।