सब्सक्राइब करें

नए लुक में सपना चौधरी लग रही हैं बला की खूबसूरत, देखकर बढ़ जाएगी दिल की धड़कन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary new look viral on social media
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

हरियाणा की मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह अपने गानों के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में चल रही थीं। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकत की, जिसके बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे। बहरहाल राजनीति में शामिल होने की खबरों के बीच सपना अपने लुक्स को लेकर खूब धमाल मचाए हुए हैं। सपना के नए लुक एक बार फिर से उनके फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं।

Trending Videos
Sapna Chaudhary new look viral on social media
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की। जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary new look viral on social media
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

अपनी इस नई तस्वीर में सपना चौधरी पिंक कलर के लहंगा चोली में काला चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ सपना ने लिखा- दूसरे लोग क्या कर रहे हैं ये मायने नहीं रखता, मायने ये रखता है कि आप क्या कह रहे हैं।

View this post on Instagram

It doesn't matter what others are doing. Yes it matters what you are doing ... #dance #passion #friday #mylifestyle #style #fashion #instagramers #pawanchawla2010

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

Sapna Chaudhary new look viral on social media
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

बीते दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सपना एक लड़के साथ नजर आ रही थीं। जिसमें लड़का उनसे कहता है कि अगर उन्होंने आई लव यू टू नहीं बोला तो वो हाथ की नस काट लेगा।

विज्ञापन
Sapna Chaudhary new look viral on social media
एक्ट्रेस सपना चौधरी

टिक टॉक (Tik Tok) वीडियो में लड़का कहता है- 'देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंगे।' इस पर सपना कहती हैं- 'पागल हो क्या, ये सब मत करो।' इसके आगे सपना कहती हैं- 'तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा बोलूंगी, चल काट।' सपना चौधरी का जवाब सुनकर लड़का बोलता है- 'सोच लो बहुत खून निकलेगा'। फिर सपना कहती हैं कि 'सोच लिया, चल काट।' सपना चौधरी का ये जवाब सुनकर लड़का भी हैरान रह जाता है कि अब वो इसके आगे क्या कहे। वीडियो सपना चौधरी के फैन क्लब से शेयर किया गया था।

View this post on Instagram

#desiqueen new #tiktok video 😍 @wasimsheikh7193 @siddiquimehjabi #sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed