फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss से निकलते ही सपना चौधरी को मिली बड़ी फिल्म, धर्मेंद्र के बेटे के साथ करेंगी रोमांस

Sat, 09 Dec 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sat, 09 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary Starts Shooting For Bollywood Film Nanu Ki Jaanu With Abhay Deol
Sapna Chaudhary

सिर्फ आईटम नबंर ही नहीं, हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी अब फिल्मों में एक्टिंग करके भी जलवे बिखेरने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यह फिल्म एक सुपरनैचुरल लव स्टोरी है जिसमें मशहूर एक्टर अभय देओल और 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी होंगी।

Sapna Chaudhary Starts Shooting For Bollywood Film Nanu Ki Jaanu With Abhay Deol
Sapna Chaudhary - फोटो : Facebook

सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना चौधरी की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।


Sapna Chaudhary Starts Shooting For Bollywood Film Nanu Ki Jaanu With Abhay Deol
Sapna Chaudhary - फोटो : Facebook

चुनिंदा फिल्में करने वाले अभय देओल के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना सपना चौधरी के करियर के लिए अहम माना जा रहा है। इससे पहले सपना चौधरी का एक आईटम नंबर 'लव बाइट' रिलीज किया जा चुका है जिसे काफी पसंद किया गया। यह गाना फिल्म 'भांगोवर' का हिस्सा है जो 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सपना चौधरी के दूसरे आइटम नंबर 'टैटू' का भी टीजर लॉन्च हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary Starts Shooting For Bollywood Film Nanu Ki Jaanu With Abhay Deol
Sapna Chaudhary - फोटो : Facebook

यह पहला मौका होगा जब अभय देओल और पत्रलेखा साथ नजर आएंगे। पत्रलेखा इन दिनों एक्टर राजकुमार राव को डेट कर रही हैं। वहीं अभय देओल बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के भतीजे हैं। हालंकि धर्मेंद्र ने कई दफा अपने इंटरव्यू में कहा है कि अभय उनके तीसरे बेटे हैं। वहीं, सपना चौधरी हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बस 11' से एलिमिनेट हुई हैं। शो के जरिये वह पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय हो गई हैं। 


Bigg Boss 11: घर से निकलते ही सपना चौधरी के सुर बदले, शो के उलट दिए टाइटल
Bigg Boss 11:  वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सपना चौधरी का बड़ा खुलासा, एक हफ्ते में करने जा रहीं धमाका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed