{"_id":"5e06d41c8ebc3e87c67ec85e","slug":"sapna-chaudhary-survived-after-car-accident-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में बाल-बाल बचीं सपना चौधरी, देर रात कार हादसे की तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्सीडेंट में बाल-बाल बचीं सपना चौधरी, देर रात कार हादसे की तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 28 Dec 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी सड़क हादसे में बाल बाल बच गई हैं। गुरुग्राम में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। ये सड़क हादसा कितना भयानक था ये उनकी क्षतिग्रस्त कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
2 of 5
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना सफेद रंग की फॉर्चूनर कार में थी। हादसे में कार के फ्रंट और बैक साइड की हेडलाइट को भारी नुकसान पहुंचा। सपना शॉपिंग करके सोहना रोड से लौट रही थीं तभी वाटिका चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार की रात को हुआ।
3 of 5
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
कार में सपना अपने ड्राइवर के साथ जा रही थीं। वाटिका चौक पर पीछे से आ रही एक गाड़ी ने सपना की कार को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद जब तक सपना के ड्राइवर ने कार रोकी दूसरी कार का ड्राइवर फरार हो गया। कार का नंबर और ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में सपना ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई, शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। सपना ने बिना कोई पुलिस शिकायत किए ड्राइवर के साथ निकल गईं।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना इन दिनों लगातार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। सोमवार को सपना ने बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पुत्र कुंवर शिवादित्य सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की थी। सपना को मंच पर देखते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला कि उनके इलाके में सपना आ रही हैं तो काफी संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।