फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान बिल को लेकर मीडिया पर बरसीं सपना चौधरी, कहा- ‘सुशांत सिंह राजपूत केस की तरह ही...’

Tue, 22 Sep 2020 06:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 22 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Sapna choudhary angry reaction media over farmer bill
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

संसद में पास हो चुके किसान बिल के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। खासकर हरियाणा और पंजाब में किसान प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इस बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

Sapna choudhary angry reaction media over farmer bill
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना चौधरी वीडियो में कहती हैं कि ‘सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है तो इस पर हम बात कर सकते हैं। लोगों के एकजुट होने का नतीजा ही रहा कि अब उन्हें इंसाफ मिल सकेगा। सुशांत केस के बाद अब नेपोटिज्म, ड्रग्स को लेकर बातें की जा रही हैं। बहुत खुशी होती है कि आम लोग नए टैलेंट का स्वागत कर रहे हैं। इसके लिए मैं मीडिया का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने इसे जोर शोर से उठाया लेकिन एक बात उनसे कहना चाहूंगी कि दो चार मुद्दों के पीछे कई अहम मामले नहीं दिखाए जाते हैं।‘

Sapna choudhary angry reaction media over farmer bill
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना चौधरी आगे कहती हैं कि ‘कुछ ही वक्त पहले किसान आंदोलन होना था जिसमें कई किसान घायल हुए, कुछ मौतें हुई हैं। किसान अपना हक मांग रहे हैं। अब सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा? मीडियाकर्मी किसान आंदोलन को टीवी पर नहीं दिखाएंगे तो कौन दिखाएगा?’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna choudhary angry reaction media over farmer bill
सपना चौधरी - फोटो : एएनआई

सपना कहती हैं कि ‘मेरी मीडिया से दरख्वास्त है कि आप ही हैं जो हर छोटी आवाज को उठा सकते हैं। मीडिया से मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि किसानों की आवाज को आप बुलंद कर सकते हैं। ये आपका फर्ज है कि किसानों के मुद्दों को दिखाएं, उन्हें उठाएं। सरकार से भी गुजारिश है कि किसानों की सुनें। उनकी मांगें पूरी करें। किसान है तो अन्न है। अन्न है तो हम हैं। मुझे खुशी है कि मैं उस धरती से हूं जहां किसान को बहुत ऊंचा दर्जा दिया जाता है। मुझे गर्व है कि मैं एक किसान की बेटी हूं। सरकार से गुजारिश है कि वो किसानों की सुनें।‘

विज्ञापन
Sapna choudhary angry reaction media over farmer bill
सलमान खान, सपना चौधरी - फोटो : Bigg Boss

बता दें कि सपना चौधरी ने ‘बिग बॉस’ सीजन 11 में हिस्सा लिया था। शो में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में और बढ़ोत्तरी हुई। वो पहले से ही हरियाणा की बड़ी डांसर थीं लेकिन बिग बॉस के बाद उन्हें देश भर में जाना जाने लगा। फिलहाल सपना स्टेज शोज करने के अलावा म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed