{"_id":"62f5f7dad179b13d2c47bc98","slug":"sapna-choudhary-bhojpuri-actor-khesari-lal-yadav-matak-matak-song-releasing-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary-Khesari: इंटरनेट पर धूम मचाने के लिए तैयार खेसारी और सपना चौधरी की जोड़ी, जल्द रिलीज होगा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary-Khesari: इंटरनेट पर धूम मचाने के लिए तैयार खेसारी और सपना चौधरी की जोड़ी, जल्द रिलीज होगा गाना
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग लाखों में है। उनके वीडियोज का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अपनी अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों को वह दीवाना बना देती हैं। अक्सर उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव भी लोकप्रियता के मामले में किसी से पीछे नहीं है। यूपी बिहार के साथ पूरे देश में उनके गाने धूम मचाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि दोनों कलाकार अगर एक साथ आ जाएं तो क्या होगा? जवाब है कि फिर तो धमाल ही होगा। फैंस की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। दोनों एक नए म्यूजिक वीडियो में जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं।
2 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी खुद खेसारी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर साझा किया है। इस उनके नए गाने का नाम 'मटक मटक' है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने सपना चौधरी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तो तैयार हो जाइए मटकने के लिए।' गाने के पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस भी दोनों को एक साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस के प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खेसारी भइया इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जय हो भइया हम तैयार बैठे हैं।' इसके अलावा ज्यादातर लोग इस पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खेसारी लाल यादव- सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और संगीत गुलशन ने दिया है। वहीं इस गाने के लिरिक्स अमीन बरोदी ने लिखे हैं। इस म्यूजिक वीडियो के अलावा खेसारी लाल के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म संघर्ष 2 में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह बोल राध बोल में भी काम करते दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।