फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakshabandhan 2022: अपनी बहनों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं ये बॉलीवुड सितारे, भेंट करते हैं महंगे राखी गिफ्ट

Fri, 12 Aug 2022 12:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 12 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

Rakshabandhan 2022: अपनी बहनों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं ये बॉलीवुड सितारे, दे चुके हैं महंगे राखी गिफ्ट

विज्ञापन
Rakshabandhan: Bollywood Stars Rakhi Gifts for Sisters arjun kapoor janhvi kapoor kartik aaryan saif ali khan
बॉलीवुड सितारों के अपनी बहनों को राखी गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार दो दिन मनाया गया है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांध अपनी रक्षा का वादा लेती है, तो भाई भी उसे उपहार भेंट करता है। रक्षाबंधन के त्योहार को बॉलीवुड के सितारे भी बड़े ही खास अंदाज में मनाते हैं। सितारे न सिर्फ अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने भाई-बहनों पर प्यार लुटाते हैं, बल्कि उन्हें स्पेशल भी फील कराते हैं। आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी बहनों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं और उन्हें महंगे गिफ्ट भेंट कर चुके हैं।

Rakshabandhan: Bollywood Stars Rakhi Gifts for Sisters arjun kapoor janhvi kapoor kartik aaryan saif ali khan
प्रियंका चोपड़ा- सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा- सिद्धार्थ चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ के बेहद करीब हैं और हर साल रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल सिद्धार्थ ने प्रियंका को एक फ्लैट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।

Rakshabandhan: Bollywood Stars Rakhi Gifts for Sisters arjun kapoor janhvi kapoor kartik aaryan saif ali khan
अपनी बहन के साथ कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों के एक-दूसरे को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से ही पता चलता है कि वे कितनी करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन को एक डायमंड की रिंग गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan: Bollywood Stars Rakhi Gifts for Sisters arjun kapoor janhvi kapoor kartik aaryan saif ali khan
सलमान खान अपनी बहन अलवीरा और अर्पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान अपनी दोनों बहन अलवीरा और अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। भाई और बहनों की बॉन्डिंग भी साफ झलकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को सलमान खान ने पिछले साल अपनी दोनों ही बहनों को राखी के मौके पर एक-एक फ्लैट गिफ्ट किया था।

विज्ञापन
Rakshabandhan: Bollywood Stars Rakhi Gifts for Sisters arjun kapoor janhvi kapoor kartik aaryan saif ali khan
सोहा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी अपनी बहन सोहा अली खान को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सैफ हर साल ही सोहा को राखी के दिन कुछ खास देते हैं। वहीं, बीते साल सैफ ने सोहा को 30 लाख रुपये की कीमत के डायमंड इयररिंग्स दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed