फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Sharma: कौन हैं आकांक्षा शर्मा? दिशा संग ब्रेकअप के बाद इस हीरोइन के दीवाने हुए टाइगर! अफेयर की चर्चा

Fri, 12 Aug 2022 11:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 12 Aug 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Who is actress akanksha Sharma who dating tiger shroff after disha patani breakup according to reports
टाइगर श्रॉफ, आकांक्षा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को मायूस कर दिया था। लेकिन दिशा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का नाम अब एक नई अभिनेत्री के साथ जुड़ गया है, जिसका नाम आकांक्षा शर्मा हैं। दावा किया जा रहा है कि टाइगर और आकांक्षा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन ये खबरें कहां से शुरू हुईं और आकांक्षा कौन हैं? आइए आपको सब कुछ एक-एक करके बताते हैं।  

Who is actress akanksha Sharma who dating tiger shroff after disha patani breakup according to reports
टाइगर श्रॉफ, आकांक्षा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे शुरू हुईं आकांक्षा और टाइगर की डेटिंग की खबरें?
दरअसल, टाइगर श्रॉफ और आकांक्षा शर्मा ने दो म्यूजिक मीडियो में एक साथ काम किया है। पहली म्यूजिक वीडियो का नाम 'कैसनोवा' है और दूसरी का नाम 'I am a Disco Dancer 2.0' है। इन दोनों गानों में आकांक्षा संग टाइगर की केमिस्ट्री जबरदस्त दिखी थी, जिसे खूब पसंद किया गया। दावा किया जा रहा है कि इन दोनों गानों की शूटिंग के दौरान ही टाइगर और आकांक्षा एक-दूसरे करीब आए हैं और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 

Who is actress akanksha Sharma who dating tiger shroff after disha patani breakup according to reports
आकांक्षा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं आकांक्षा शर्मा?
आकांक्षा शर्मा पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं,  जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिविक्रम' से की थी। अपने शुरुआती दिनों में ही आकांक्षा ने साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर ली है। उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कीर्ति और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जैसे कई कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह बादशाह के हिट म्यूजिक वीडियो 'जुगनू' में भी दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is actress akanksha Sharma who dating tiger shroff after disha patani breakup according to reports
आकांक्षा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा संग रिश्ते पर टाइगर ने कही ये बात
आकांक्षा और टाइगर के रिश्ते की रिपोर्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस पर फैंस ने हैरानी वाले रिएक्शन दिए हैं। लेकिन टाइगर ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है। हालांकि, अब तक आकांक्षा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अभिनेत्री अपनी और टाइगर की रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed