फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी ने सलमान खान के सामने कबूली थी जहर खाने की बात, बिग बॉस में जाते ही चमक गई थी किस्मत

Sun, 07 Jul 2019 01:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary join bjp she revealed many things to salman khan in bigg boss
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी ने भाजपा जॉयन कर ली है । उन्होंने दिल्ली-भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनोज तिवारी समेत दूसरे नेता मौजूद थे । पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी पार्टी के लिए प्रचार करती देखी गई थीं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा जॉयन कर लेंगी। अपने डांस के चलते सपना चौधरी बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी बनी थीं । 
sapna choudhary join bjp she revealed many things to salman khan in bigg boss
sapna choudhary - फोटो : social media
बिग बॉस के घर में सपना ने लंबी पारी खेली थी । शो के दौरान सपना ने जहर खाने का राज भी खोला था । सलमान, सपना की मेहनत से काफी प्रभावित थे । शो में एंट्री के दौरान सलमान ने कहा था कि सपना के जितनी फैन फॉलोइंग किसी भी कंटेस्टेंट की नहीं थी । इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस किया था ।
sapna choudhary join bjp she revealed many things to salman khan in bigg boss
sapna choudhary - फोटो : instagram
शो में एंट्री के दौरान सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए थे । सलमान ने सपना से उनके जहर खाने की बात भी पूछी। तब सपना ने कहा, 'हां, मैंने जहर खा लिया था । उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary join bjp she revealed many things to salman khan in bigg boss
sapna choudhary - फोटो : social media
बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं और आज वो एक फेमस पर्सनैलिटी बन चुकी हैं ।  
विज्ञापन
sapna choudhary join bjp she revealed many things to salman khan in bigg boss
sapna choudhary - फोटो : instagram
उनके खिलाफ रागिनी विवाद में एफआईआर दर्ज हुई थी । हालांकि मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी । 12 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया। तभी से सपना अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed