{"_id":"62890410e7512115070903cd","slug":"sapna-choudhary-latest-dance-video-on-lapete-song-went-viral-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 21 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस फेम सपना चौधरी अपने डांस की वजह से पूरे देश में मशहूर हैं। फैंस को उनके म्यूजिक वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। सपना भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कॉन्सर्ट का है जिसमें वह अपनी अदाओं का जादू लोगों पर चलाती नजर आ रही हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल रंग के सूट में आईं नजर
इस वीडियो में सपना लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। स्टेज पर लपेटे सॉन्ग पर उनका यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी सादगी और देसी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लोग अपनी फेवरेट कलाकार के डांस की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
अब तक इस वीडियो पर 44 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी फैंस सपना की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, 'आपका डांस स्टाइल वाकई अद्भुत है, उफ्फ ये अदाएं...मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' वहीं, ज्यादातर फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना की फैन फॉलोइंग लाखों में है। हालांकि बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि वह पिछले 14 वर्षों से डांस से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। सपना अपनी लोकप्रियता की वजह से बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर 49 लाख फॉलोवर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।