फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 11 के बाद से इतना बदल गया सपना चौधरी का लुक, ठाठ-बाट देख यकीन नहीं कर पाएंगे

Wed, 25 Dec 2019 01:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary news look photo viral she share in her social media account
sapna choudhary - फोटो : social media

अपने डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली सपना चौधरी अब एक बड़ी सेलेब्रिटी बन चुकी हैं । सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर डांस करके की थी । दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया। सपना ने उस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्हें बिग बॉस 11 में जाने का मौका मिला था । सपना जैसी हैं उन्होंने टीवी पर खुद को वैसा ही दिखाया था । 

sapna choudhary news look photo viral she share in her social media account
sapna - फोटो : social media
सपना भले ही बिग बॉस ना जीत पाई हों लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता था । शो से बाहर आने के बाद सपना को बड़े शोज मिलने लगे । उन्होंने हरियाणवी गाने छोड़कर बॉलीवुड गानों पर डांस करना शुरू किया । साथ ही सपना ने अपने लुक पर भी काम किया । 
sapna choudhary news look photo viral she share in her social media account
sapna - फोटो : social media
सपना ने वजन घटाया और वो सलवार सूट छोड़ डिजाइनर कपड़े पहनने लगीं । सपना अब फोटोशूट भी करवाती हैं । हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । उन्होंने अपना मेकओवर करवा लिया है और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है । 


View this post on Instagram

हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ...........🙏 #safeearth🌎 #nohashtagneeded #thankgod #positivevibes

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary news look photo viral she share in her social media account
sapna - फोटो : social media
इन तस्वीरों में सपना पीच कलर का टॉप और स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं । वहीं इससे पहले भी सपना ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के जरिए अपने फैंस से भी बात करती हैं । 

View this post on Instagram

happy diwali ...........! . . 🙏🙏

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

विज्ञापन
sapna choudhary news look photo viral she share in her social media account
sapna - फोटो : social media
बता दें कि सपना कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं । उन्होंने फिल्म 'नानू की जानू' में आइटम सॉन्ग किया था । वहीं फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' में उन्होंने एक्टिंग की थी । हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही । सपना के पास काम की कमी नहीं है । डांस के अलावा अब उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी है ।
 

करीना और अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, आलिया के गले में हाथ डाले घूमते दिखे रणबीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed