{"_id":"5c8f58b7bdec22144e5c2701","slug":"sapna-choudhary-popularity-increased-after-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्लैमरस अवतार से सपना चौधरी ने एक्ट्रेसेस को भी छोड़ दिया पीछे, 'बिग बॉस' के बाद बदला पूरा लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्लैमरस अवतार से सपना चौधरी ने एक्ट्रेसेस को भी छोड़ दिया पीछे, 'बिग बॉस' के बाद बदला पूरा लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 22 Mar 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में पहुंच गई हैं। सपना जहां केवल पहले स्टेज शो करती थीं वहीं अब वो फिल्में और म्यूजिक वीडियो एल्बम कर रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए सपना चौधरी की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में सपना चौधरी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब सपना चौधरी की उम्र 12 साल थी उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी सपना चौधरी पर आ गईं। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं।
3 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : Instagram
सपना के डांस स्टेप ने खूब धूम मचाया। धीरे-धीरे वो पूरे हरियाणा में मशहूर हो गईं। सपना का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को हरियाणा के कैथल जिले में हुआ लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपये की कमाई की। एक वक्त ऐसा भी था जब सपना चौधरी पूरे दिन 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। लगातार काम करते हुए सपना थक भी जाती थीं लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो घर पर बैठ सकें। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
3 हजार रुपये से सपना चौधरी की कमाई अब लाखों रुपये तक पहुंच गई है। उनका पहला गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। लोग उन्हें यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी पहचानने लगे थे। सपना के प्रोग्राम को देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते हैं। यही नहीं कई बार पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
साल 2018 में सपना चौधरी, सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचीं। यहां सपना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। स्टेज पर सपना चौधरी हमेशा सलवार सूट में ही परफॉर्म करती दिखी हैं हालांकि अब उनका लुक स्टेज पर थोड़ा बदलता दिख रहा है। कई प्रोग्राम में वो वेस्टर्न ड्रेस में दिखी हैं। पहले केवल सलवार सूट में दिखने वालीं सपना चौधरी अब अपने ग्लैमरस अवतार से कई बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।