फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी पहुंचीं लखनऊ, धोखाधड़ी मामले में कर सकती हैं सरेंडर

Tue, 06 Sep 2022 10:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Sep 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
sapna choudhary reached lucknow can surrender in fraud case filed in ashiyana police station
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और डांसर आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। दरअसल, लखनऊ के आशियाना थाने में डांसर क्वीन समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

sapna choudhary reached lucknow can surrender in fraud case filed in ashiyana police station
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

जानिए क्या है पूरा मासला?
दरअसल, 13 अक्टूबर 2018 को हरियाणी डांसर के खिलाफ उप निरीक्षक फिरोज खान ने एक कार्यक्रम को अचानक रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे न लौटाने का आरोप लगाते हुए, आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। एफआईआर की सुनवाई के लिए कोर्ट ने पिछले साल नवंबर महीने में सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लेकिन सपना ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

sapna choudhary reached lucknow can surrender in fraud case filed in ashiyana police station
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala

क्यों जारी हुआ वारंट?
इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सपना को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन न ही सपना चौधरी कोर्ट पहुंची और न ही उन्होंने कोई अर्जी दी। जिसकी वजह से कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों पहले सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary reached lucknow can surrender in fraud case filed in ashiyana police station
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

किन-किन के खिलाफ दायर किया गया था केस?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा एवं जुनैद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना सहित अन्य कलाकारों का कार्यक्रम होना था। इसमें प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति से एक टिकट का 300 सौ रुपये लिया गया था। रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो लोगों ने हंगामा भी किया था। मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जबकि सपना के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed