फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने उठाया बॉलीवुड के झूठ से पर्दा, लिखा- अगर गांधी वंश हारता है, तो...

Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri: film box office failure affects makers not daily wage workers give example of Gandhi dynasty
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। मेकर्स और प्रोड्यूसर्स फिल्म की असफलता का कारण सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड को बता रहे हैं। और लोगों से फिल्मों बहिष्कार न करने की अपील कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन के दौरान कह रहे हैं कि बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रही हैं और इसकी वजह से कैमरामैन, मेकअप आर्टिस्ट जैसे क्रू मेंबर्स की कमाई प्रभावित हो रही है। बॉलीवुड सितारों के इस झूठ के ऊपर से पर्दा उठाते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है।  

Vivek Agnihotri: film box office failure affects makers not daily wage workers give example of Gandhi dynasty
फिल्म की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

मैं बॉलीवुड के किसी बायकॉट....
दरअसल, हाल ही में एक नेटिजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, “मैं बॉलीवुड के किसी भी बायकॉट ट्रेंड का समर्थन नहीं कर रहा हूं। इंडस्ट्री में लाखों भारतीयों को कैमरामैन, टेकनीशियन, आर्टिस्ट, कोरियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट के रूप में रोजगार मिल रहा है और जब हम इंडस्ट्री को टार्गेट करते हैं तो हम उनकी आजीविका को भी प्रभावित करते हैं। ऐसा करना बिल्कुल पागलपन है।”

Vivek Agnihotri: film box office failure affects makers not daily wage workers give example of Gandhi dynasty
फिल्म की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने ट्वीट किया..
यूजर ने आगे लिखा, “अचानक सोशल मीडिया पर सभी ने इंडस्ट्री और उन लोगों को लक्षित करना शुरू कर दिया है जिनकी राय हम लोगों से अलग है। यदि हम ऐसा करते रहेंगे तो फिर लोनी लेफ्ट और हम में क्या फर्क रह जाएगा है। आइए हम सर्वशक्तिमान ईश्वर बनने की कोशिश न करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri: film box office failure affects makers not daily wage workers give example of Gandhi dynasty
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा..
इसका जवाब देते हुए विवेक ने लिखा, 'आप यहां गलत हैं। किसी फिल्म के फ्लॉप होने से सिर्फ स्टार्स और निर्माता प्रभावित होते हैं। कैमरामैन, मेकअप आर्टिस्ट जैसे क्रू मेम्बर्स को उनका वेतन मिलता है। उन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह तो वही बात हुई कि अगर गांधी वंश हारता है, तो किसान और मजदूर वर्ग भी हार जाएगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed