सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं। उनका बेटा आज एक साल का हो गया है। उन्होंने बेहद खूबसबूरत अंदाज में अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सपना चौधरी ने पहली बार अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए बेटे का वीडियो शेयर किया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनके बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं, एवं प्यार बरसा रहे हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसके बाद पिछले साल ही वो एक बच्चे की मां बनीं।
सोशल मीडिया: एक साल का हुआ सपना चौधरी का बेटा, बताया- क्यों रखा है 'पोरस' नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में डाली गई कविता के बोल हैं, जब- जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं, इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
बेटे का नाम रखा है पोरस
इस तरह सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर।
सपना चौधरी का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 1 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। सपना के फैंस उनके बेटे पोरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पोरस..लव यू..अपने मम्मी-पापा का नाम रोशन करो।
सपना चौधरी का डांस न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे देश में पसंद किया जाता है। वो बिग बॉस शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आईं। जिसके बाद उनकी एक अलग पहचान बनी और वो रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हुआ है।