फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro In Dino: फिर बदली गई 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 11 Jan 2024 07:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Jan 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan  Aditya Roy Kapur Ali Fazal Fatima Sana Shaikh Metro In Dino new Release Date Announced
मेट्रो इन दिनों - फोटो : इंस्टाग्राम

भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे शामिल होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था, लेकिन अब डेट टल गई है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।

Sara Ali Khan  Aditya Roy Kapur Ali Fazal Fatima Sana Shaikh Metro In Dino new Release Date Announced
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग बसु और  आगामी एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

Sara Ali Khan  Aditya Roy Kapur Ali Fazal Fatima Sana Shaikh Metro In Dino new Release Date Announced
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, 'मेट्रो...इन दिनों' को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। दिल को छू लेने वाली कहानियों की यह फिल्म अब 13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।" फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए अनुराग ने कहा था, "मेट्रो...इन दिनों लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए कुछ समय हो गया है और मुझे इस फिल्म को बनाने में खुशी हो रही है।"

Sanam Puri: शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नगालैंड में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan  Aditya Roy Kapur Ali Fazal Fatima Sana Shaikh Metro In Dino new Release Date Announced
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जो कुछ नए तरीके की होगी। इस फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक होगा, जो फिल्म को बेहद खास बनाएगा। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
Sara Ali Khan  Aditya Roy Kapur Ali Fazal Fatima Sana Shaikh Metro In Dino new Release Date Announced
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

'मेट्रो...इन दिनों' आदित्य रॉय कपूर और अनुराग बसु का दूसरा सहयोग है। दोनों ने पहली बार 'लूडो' में साथ काम किया था। 'मेट्रो...इन दिनों', एक ऐसी फिल्म जिसका शीर्षक स्पष्ट रूप से 'लाइफ इन ए...मेट्रो' के लोकप्रिय गीत 'इन दिनों' से लिया गया है। यह फिल्म समकालीन समय पर आधारित मानवीय रिश्तों की कड़वी कहानियों को प्रदर्शित करेगी।

चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed