बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने डेब्यू के बाद से ही सभी की चहेती बनी हुई हैं। सारा ही नहीं बल्कि उनके भाई इब्राहिम अली खान भी लाइम लाइट में रहते हैं। दोनों भाई- बहन की जोड़ी बहुत प्यारी है। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो वो सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अब हाल ही में सारा और इब्राहिम मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए हैं।
मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते दिखे ये स्टारकिड्स, तस्वीर साझा कर कहा- 'अपना मास्क पहनें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और तस्वीरें अपलोड होते ही वायरल होनो लगती हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों मास्क लगाकर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों की ये तस्वीर इब्राहिम अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इब्राहिम ने जो तस्वीर साझा की है उसमें सारा और इब्राहिम साइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है। सारा और इब्राहिम की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा सारा अली खान ने भी अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में सारा साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ उन्होंने लोगों से अपना मास्क पहनने की अपील भी की है।
बता दें कि सारा और इब्राहिम, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे हैं। दोनों की परवरिश अमृता सिंह ने ही की है। सारा अली खान बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं इब्राहिम ने अब तक अपना डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वो डेब्यू से पहले ही अपनी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। सारा ने अब तक केदारनाथ, सिंबा और लव आजकल जैसी फिल्मों में काम किया है।
पढ़ें: पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रंजन सहगल का निधन, महज 36 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा