फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव आज कल: वायरल हो रहीं सारा अली खान और जेहन हांडा की तस्वीरें, क्या प्यार का मामला है?

Wed, 30 Jun 2021 07:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 30 Jun 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan and Kedarnath assistant director Jehan Handa photos goes virals fans are wondering if they are in love
जेहन हांडा, सारा अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। सारा ने फिल्में तो कुछ ही की हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। सैफ अली खान की लाडली सारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और तमाम तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। सारा की एक और बात जो उनके फैंस को पसंद है कि वो ये है कि सारा कुछ भी छिपाती नहीं है और दिल की बात हमेशा अपने जुबान पर रखती हैं।



क्या जेहन हांडा को डेट कर रहीं सारा अली खान?

काफी समय पहले सारा ने खुलकर कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन अच्छे लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक और सारा फिल्म लव आज कल में भी साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाने लगा था कि दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद थी। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में छा गईं।अब एक बार फिर सारा अली खान का नाम किसी खास शख्स से जुड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

Sara ali khan and Kedarnath assistant director Jehan Handa photos goes virals fans are wondering if they are in love
जेहन हांडा, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन दिनों सारा की तस्वीरें और वीडियो जेहन हांडा संग खूब वायरल हो रही हैं। जेहन हांडा सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने सारा के हीरो का रोल किया था। अब जिस तरह की तस्वीरें सामने आईं हैं उसे देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा और जेहन के बीच कुछ हो रहा है।





View this post on Instagram

A post shared by Jehan Handa (@jehanhanda)

Sara ali khan and Kedarnath assistant director Jehan Handa photos goes virals fans are wondering if they are in love
सारा अली खान - फोटो : instagram

दरअसल जेहन ने सारा अली खान के साथ बीच की तस्वीर साझा की। वहीं सारा ने भी इन तस्वीरों को साझा करते हुए लव यू और टेक मी बैक का स्टीकर लगाया था। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सारा और जेहन कहीं साथ में छुट्टियां मना रहे थे। इतना ही नहीं जेहन ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें दोनों के साथ बिताए यादगार पल नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan and Kedarnath assistant director Jehan Handa photos goes virals fans are wondering if they are in love
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

जेहन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'हमारे प्यार और दोस्ती को कोई समझ नहीं सकता'। अब फिलहाल इनके बीच किस तरह का प्यार है इसका खुलासा तो सारा और जेहन ही कर सकते हैं। वहीं इनकी तस्वीरों में दिख रही बॉन्डिंग से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मामला दोस्ती नहीं प्यार का है।

विज्ञापन
Sara ali khan and Kedarnath assistant director Jehan Handa photos goes virals fans are wondering if they are in love
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन सारा और वरुण की जोड़ी सबको जरूर अच्छी लगी थी। अब सारा धनुष और अक्षय कुमार संग 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सारा को खास उम्मीद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed